Exclusive : सोनू निगम के Tweet मामले को लेकर प्रियंका चोपड़ा का था एेसा Reaction
प्रियंका इन दिनों अमेरिका में अपने पहले टीवी सीरियल 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार को अमेरिका से मुंबई लौटी। इस मौके पर मीडिया ने जब उनसे सोनू निगम के लाउडस्पीकर पर दिए बयान पर पूछा तो उन्होंने एक मंझे हुए खिलाड़ी की तरह पूरी तरह से सवाल सुना और अमेरिका में होने का हवाला देते हुए कन्नी काट ली।
प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार को अमेरिका से मुंबई पहुंची। मुंबई पहुंचने पर मीडिया से बात करते हुए सोनू निगम द्वारा किए गए ट्विट की बात भी छिड़ी। मीडिया ने प्रियंका से सोनू के ट्विट बवाल को लेकर सवाल पूछा तो प्रियंका बड़ी चालाकी से कन्नी काटकर चली गईं। आपको बता दें कि, हाल ही में सोनू निगम ने जो ट्विट किया है उसपर बॉलीवुड में एक डिबेट चल रही है। इसको लेकर जब प्रियंका से उनकी राय जानना चाही तो प्रियंका ने कहा, ''मैं तो अमेरिका में थी, मुझे कुछ नहीं पता।''
यह भी पढ़ें: दिया मिर्जा ने चलाई कलम, बन गई हैं Poet और अपनी Poem से दे रही हैं ये प्यारा Message
सोनू निगम को लेकर किए गए सवाल पर रिएक्ट न करने पर यह समझा जा सकता है कि, अब प्रियंका समझ चुकी हैं कि बॉलीवुड में किस तरह से काम होता है। इस बारे में पता चल गया है और वो जानती है कि किसी का भी पक्ष लेने से गुटबाजी होती है और वो किसी भी गुटबाजी का हिस्सा नहीं बनना चाहती। प्रियंका इन दिनों अमेरिका में अपने पहले टीवी सीरियल 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं।