Move to Jagran APP

Exclusive : तो क्या संदीप तोषनीवाल हैं करिश्मा कपूर के नए हमदर्द

इस मौके पर सैफ अली खान भी एक नए लुक में नज़र आए। उनके साथ करीना कपूर भी थी। वही पार्टी में सारा अली खान, रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी ने भी शिरकत की।

By Rahul soniEdited By: Published: Sun, 05 Mar 2017 01:18 PM (IST)Updated: Sun, 05 Mar 2017 02:09 PM (IST)
Exclusive : तो क्या संदीप तोषनीवाल हैं करिश्मा कपूर के नए हमदर्द
Exclusive : तो क्या संदीप तोषनीवाल हैं करिश्मा कपूर के नए हमदर्द

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर का उनके पूर्व पति संजय कपूर के साथ हुए तलाक के बाद खास दोस्त संदीप तोषनीवाल के साथ अब खुलकर दिखने लगी है। दोनों रणधीर कपूर के 70 जन्मदिन में भी मौजूद थे।

loksabha election banner

आजकल फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपने खास दोस्त संदीप तोषनीवाल के साथ दिखती हैं। दोनों के साथ में आते जाते फोटो भी कैमरे में कैद हुए हैं। तो क्या एेसा माना जाए कि संदीप करिश्मा के नए हमदर्द हैं। आजकल अक्सर दोनों को एक ही गाड़ी से आते जाते देखा जा रहा है। हालही में रणधीर कपूर के 70वें जन्मदिन के मौके पर दोनों साथ दिखाई दिए। करिश्मा कपूर का उनके पूर्व पति संजय कपूर से तलाक हो चुका है। तलाक के दौरान भी दोनों को एक साथ देखे जाने की खबरें आती रहती थी लेकिन दोनों की फोटो कभी भी साथ नहीं आई। लेकिन इसकी शुरुआत रणधीर कपूर के 70वे जन्मदिन से हुई। सूत्रों की माने तो दोनों वहां भी मौजूद थे। इसके बाद शुक्रवार को पृथ्वी थियेटर के पास शशि कपूर के घर पर हुई डिनर पार्टी में भी दोनों साथ नजर आए। खास बात यह है कि दोनों को भी यह पता रहा होगा कि पार्टी की खबर मीडिया को पता चल गई होगी और वो बाहर मौजूद होगी। इसके बावजूद दोनों ने साथ जाना पसंद किया।

करन जौहर के घर आई खुशखबरी, ट्विंस बच्चों के बन गए हैं पिता

इस मौके पर सैफ अली खान भी एक नए लुक में नज़र आए। उनके साथ करीना कपूर भी थी। वही पार्टी में सारा अली खान, रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी ने भी शिरकत की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.