Exclusive: कृति को राजकुमार और आयुष्मान ने इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
फिल्म 'बरेली की बर्फी' का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है जो कि 18 अगस्त को रिलीज़ हो रही है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपना जन्मदिन अपनी आने वाली फिल्म बरेली की बर्फी के को-स्टार्स राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना के साथ मनाया। इस मौक पर केक काटा गया।
एक्ट्रेस कृति सेनन ने मुंबई में अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर एक्टर राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना भी मौजूद थे। इस अवसर पर दोनों एक्टर्स ने कृति के लिए गाना भी गाया। दोनों ने मिलकर 'बार बार दिन यह आए, बार बार दिल यह गाए' गाना गाया और बधाई दी। कृति सेनन ने बताया कि उन्हें याद नहीं है कि जन्मदिन की बधाइयां उन्हें सबसे पहले किसने दी क्योंकि फिल्म से जुड़े कलाकार और उनके कुछ दोस्त रात को ही उनके घर केक लेकर पहुंच गए थे। इसके अलावा उनके माता-पिता भी फ़ोन पर उन्हें बधाइयां दे रहे थे। कृति ने अपनी फिल्म बरेली की बर्फी के बारे में बताया और कहा कि असल जिंदगी में वो इस फिल्म की लड़की की तरह बिल्कुल भी नहीं है। गौरतलब है कि 'बरेली की बर्फी' में कृति सेनन एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हैं जो काफी मस्ती-मजाक करती है। अंग्रेजी फ़िल्में देखती है। वही फिल्म में राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना उनके पीछे पड़े हुए होते है।
यह भी पढ़ें: चार साल से इस कारण अटकी पड़ी थी ये प्रेम कथा, अक्षय का ख़ुलासा
आपको बता दें कि, इस फिल्म की कहानी फिल्म 'दंगल' के निर्देशक नितेश तिवारी ने लिखी है। फिल्म 'बरेली की बर्फी' का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। फिल्म 18 अगस्त को रिलीज़ हो रही है।