एक्सक्लूसिव: विदेश में रहने का असर ऐसा चढ़ा कि मुंबई के बारे में ये बातें भूल गई प्रियंका
यहां आने के बाद उन्हें थोड़ा वक़्त खुद को इस बात को लेकर एडजस्ट होने में लग गया था, कि अभी वह मुंबई में हैं, विदेश में नहीं।
अनुप्रिया वर्मा , मुंबई। कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा मुंबई अपनी फिल्म बेवॉच के प्रोमोशन के सिलसिले में आयी थीं। यहां आने के बाद उन्हें थोड़ा वक़्त खुद को इस बात को लेकर एडजस्ट होने में लग गया था, कि अभी वह मुंबई में हैं, विदेश में नहीं। प्रियंका ने खुद यह बात स्वीकारी भी है।
दरअसल, प्रियंका को पिछले लंबे समय से विदेश में रहते हुए कम अंतराल में कहीं भी पहुंचने की आदत हो गयी थी। चूंकि विदेश की सड़कों पर ट्रैफिक की परेशानी नहीं होती है। प्रियंका उसी लिहाज से जब मुंबई में आयीं तो वह यह भूले जा रही थीं कि मुंबई में उन्हें ट्रैफिक का सामना करना पड़ेगा, तो वह वक़्त लेकर कहीं भी निकलें। इसलिए वह कई जगह पर देर से पहुंच रही थीं। मुंबई में आपको कहीं भी जाने के लिए एक घंटे का एक्सट्रा वक़्त तो लेकर ही निकलना पड़ता है, यह बात प्रियंका पूरी तरह भूल गई है।
ये भी पढ़ें- ग्लोबल सिनेमा में बॉलीवुड स्टार्स का झुंड बनाना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा
प्रोमोशन के दौरान प्रियंका ने यह स्वीकारा कि उन्हें भी लगता है कि मुंबई की सबसे बड़ी परेशानी ट्रैफिक ही है। विदेशों में आप कम वक़्त में भी आसानी से कहीं भी इसलिए पहुंच जाते हैं, क्योंकि वहां ट्रैफिक का सामना नहीं करना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि वहां जाकर उन्होंने पंचुऐलिटी सीख ली हैं। प्रियंका की फिल्म बेवॉच जल्द ही रिलीज होने वाली है।