Move to Jagran APP

Exclusive : मां बच्चों को Nutrition से जुड़ी यह अहम बात जरूर बताएं - काजोल

काजोल जल्द धनुष के साथ एक तमिल फिल्म में नज़र आएंगी जिसका निर्देशन धनुष की पत्नी सौंदर्या कर रही हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 03 Apr 2017 11:34 AM (IST)Updated: Mon, 03 Apr 2017 12:13 PM (IST)
Exclusive : मां बच्चों को Nutrition से जुड़ी यह अहम बात जरूर बताएं - काजोल

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्ट्रेस काजोल मुंबई में बच्चों के लिए आयोजित फन एंड फूड फेस्टिवल का हिस्सा बनीं। इस मौके पर काजोल ने बताया कि बच्चों को जंक और न्यूट्रिशनल फूड के बारे में जानकारी देते रहना चाहिए। अगर बचपन से उन्हें न्यूट्रिशनल फूड की जानकारी दी जाए तो वे बड़े होने तक इसे अपनाते हैं।

loksabha election banner

मुंबई में बच्चों से जुड़े एक कार्यक्रम में पहुंची काजोल ने बताया कि बतौर मां वो यह मानती हैं कि बच्चों को न्यूट्रिशनल फूड के बारे में समय-समय पर जानकारी देते रहना चाहिए। काजोल कहती है, ''मां होने के कारण मुझे लगता है कि बच्चों को न्यूट्रिशनल फूड के बारे में बताने की जरुरत है क्योंकि बच्चों को जानकारी होती है कि जंक फूड कहां मिलता है और कैसा होता है। इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें न्यूट्रिशन के बारे में बताने की जरूरत है। क्योंकि न्यूट्रिशनल वेल्यू का फायदा उनको जिन्दगी भर मिलेगा। जंक फूड एक समय का खाना हो सकता है लेकिन न्यूट्रिशनल फूड के बारे में जब वो जानेंगे जैसे कि यह बालों के लिए अच्छा है या यह ओवरअॉल बॉडी के लिए अच्छा है तो वे जंक फूड की तरफ नहीं जाएंगी। ऐसी जानकारी बच्चों को बचपन से दी जाने से बड़े होने तक वो न्यूट्रिशनल फूड को प्रिफर करेंगे।'' 

ये भी पढ़ें : Photos: करण जौहर के बच्चों से मिलने जब पत्नी के साथ आमिर ख़ान, प्रीटी जिंटा, भाग्यश्री समेत कई सेलेब्स पहुंचे

इस मौके पर काजोल ने किसी भी प्रोडक्ट का ब्रांड अम्बेसडर बनाए जाने पर भी अपनी राय दी। काजोल ने कहा, ''बच्चों को न्यूट्रिशन के बारे में यह सिखाना जरूरी है कि हेल्दी फूड भी टेस्टी हो सकता है। इसके लिए मैं जिस ब्रांड के साथ जुड़ी हूं वो बिस्किट लॉन्च करने वाली है। मुझे लगता है हमारी खास बात यह है कि हम सेलेब्रिटी हैं। लोग हमें देख लेते है तो रुक जाते हैं। शायद एक बार सुन लेते हैं कि हम कहना क्या चाहते हैं।

ये भी पढ़ें : वर्षों बाद दिखीं आशिक़ी गर्ल अनु अग्रवाल, इन तस्वीरों में आप उन्हें पहचान भी नहीं पायेंगे

हर प्रोडक्ट वाले भी यही चाहते हैं कि उनके ब्रांड के बारे में लोग सुने। इसलिए हमें अम्बेसडर बनाते हैं। आपको बता दें कि, काजोल जल्द धनुष के साथ एक तमिल फिल्म में नज़र आएंगी जिसका निर्देशन धनुष की पत्नी सौंदर्या कर रही हैं। सौंदर्या रजनीकांत की बेटी हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.