एकता कपूर फिर लेकर आ रही है 'हम पांच', क्या आप तैयार है पेट पकड़ कर हंसने के लिए
चूंकि इस शो ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इसलिए एकता पर यह बड़ी जिम्मेदारी है कि शो को फिर से वही लोकप्रियता मिलती है या नहीं।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। एकता कपूर का आइकोनिक शो हम पांच किसे याद नहीं होगा? दर्शकों ने इस शो को काफी पसंद किया था। इस शो से एकता कपूर ने छोटे परदे पर सबसे बड़ी कामयाबी हासिल की थी। इसी शो से कई नए कलाकारों को मौके भी मिले थे। विद्या बालन, वंदना पाठक, और वैभवी ने भी इसी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी।
अब नई खबर यह है कि जल्द ही एकता इस शो का नया सीजन लेकर आ रही हैं। खबर है कि इस शो को लेकर एकता कपूर नए तरीके से प्रेजेंट करने वाली हैं। इस शो के लिए नए कलाकारों का भी चयन हो रहा है। चूंकि इस शो ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इसलिए एकता पर यह बड़ी जिम्मेदारी है कि शो को फिर से वही लोकप्रियता मिलती है या नहीं।
ये भी पढ़ें- नागिन 2 में अर्जुन बिजलानी की एंट्री, मगर इस एंट्री में है ट्विस्ट
लेकिन एकता ने अपनी पूरी टीम को इस बात के लिए तैयार कर लिया है कि वह इसे नए फ्लेवर में प्रस्तुत करने की कोशिशों में पूरी तरह से जुट जाएं। अब तक सारे स्टार कास्ट की घोषणा नहीं हुई है। शो का प्रसारण ज़ी टीवी पर ही होगा, ऐसी उम्मीद की जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि शो का नाम हम पांच फिर से रखा जा रहा है। एकता ने यह भी तय किया है कि शो में वह मॉडर्न ट्विस्ट लाने की कोशिश करने वाली हैं। उनकी कास्टिंग टीम इस पर काम कर रही है, और नए कलाकारों के लगातार ऑडिशन लिए जा रहे हैं। एक्साइटेड?