दूरदर्शन नहीं प्रसारित करेगा आई एम
फिल्मकार ओनिर को जब अपनी फिल्म आई एम के लिए 59वां नेशनल अवार्ड मिला तो वह खुशी से फूले नहीं समाए लेकिन उनकी खुशी की उम्र ज्यादा नहीं थी। ओनिर को तब झटका लगा जब दूरदर्शन ने राष्ट्रीय पुरस्कृत फिल्म के प्रसासरण से इंकार कर दिया।
मुंबई। फिल्मकार ओनिर को जब अपनी फिल्म आई एम के लिए 59वां नेशनल अवार्ड मिला तो वह खुशी से फूले नहीं समाए लेकिन उनकी खुशी की उम्र ज्यादा नहीं थी। ओनिर को तब झटका लगा जब दूरदर्शन ने राष्ट्रीय पुरस्कृत फिल्म के प्रसासरण से इंकार कर दिया।
दूरदर्शन ने फिल्म के प्रसारण से इसलिए इंकार कर दिया क्योंकि उसमें यू सर्टिफीकेट नहीं था। चैनल से नाराज ओनिर ने कहा कि ये पुराने कानून भारतीय फिल्म निर्माताओं को बर्बाद कर देगा। मेरी फिल्म को यू/ए सर्टिफीकेट मिला हुआ है और इसे चैनल पर दिखाया जा सकता है तो इस एक चैनल के लिए ये कौन सा नया कानून है।
उन्होंने इसके लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय सचिव अंबिका सोनी को भी इसके लिए पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा कि यह एक मजाक है हर चैनल यू/ए सर्टिफीकेट होने पर भी फिल्म का प्रसारण कर देता है। ओनिर कहते हैं कि टीवी धारावाहिकों पर कोई सेंसरशिप नहीं है लेकिन फिल्म को टीवी पर दिखाने के लिए नियम-कानून हैं। एक नियम यह भी है कि राष्ट्रीय पुरस्कृत फिल्मों को दूरदर्शन पर दिखाया जाएगा। उनका यह नियम भी है कि यू सर्टिफीकेट होना चाहिए। तो क्या दूरदर्शन के पास नाइट स्लॉट का कोई रास्ता ही नहीं है। इसका मतलब फिल्म को काटे बगैर मेरी फिल्म दूरदर्शन पर आ ही नहीं सकती है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर