18 अक्टूबर को सात फेरे लेंगे दीया मिर्जा और साहिल संघा
अभिनेत्री और निर्माता दीया मिर्जा 18 अक्टूबर को अपने मंगेतर साहिल संघा के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगी। जी हां आप सही सुन रहे
मुंबई। अभिनेत्री और निर्माता दीया मिर्जा 18 अक्टूबर को अपने मंगेतर साहिल संघा के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगी। जी हां आप सही सुन रहे हैं। साहिल और दीया ने शादी का फैसला तो बहुत पहले ही ले लिया था, लेकिन अब उनकी शादी की तारीख भी तय हो गई है।
इस जोड़े ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। दीया ने बताया, 'मैं और साहिल 18 अक्टूबर को सात फेरे लेंगे। ये शादी दिल्ली में होगी और हमारे सभी रिश्तेदार और दोस्त इस खास मौके पर शरीक होंगे। क्योंकि साहिल के परिवार के अधिकतर लोग दिल्ली में ही रहते हैं। इसलिए शादी दिल्ली में और मुंबई में रिसेपशन होगा।'
गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले दोनों के सगाई की खबरें आईं थीं। दोनों काफी समय से ही एक दूसरे को जानते हैं।