दीपिका ने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर से की छुपकर मुलाकात
लंबे समय के बाद दीपिका पादुकोण ने अपने ब्वॉयफ्रेड रणवीर कपूर से मुकालात की। दोनों की ये मुलाकात पेरिस में बेफिक्रे के सेट पर हुई जहां रणवीर शूटिंग कर रहे थे।
नई दिल्ली। दीपिका पदुकोण ने पिछले हफ्ते अपनी हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द रिर्टन ऑफ जैंडर केज' की शूटिंग खत्म की है। शूटिंग खत्म करते ही वो सीधा पहुंची पेरिस जहां उनके ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों ने कम ही समय में एक साथ अच्छा समय बिताया।
पत्नी मान्यता संग खूब नाचे संजय दत्त, वीडियो हुआ वायरल
वैसे दीपिका के करीबी सूत्रों ने बताया था की दीपिका रणवीर से मिलने पेरिस नहीं जा रही हैं, लेकिन 'बेफिक्रे' के सेट पर उन्हें और रणवीर को एक साथ देखा गया। दीपिका ने इस मुलाकात के बाद मुंबई वापसी कर ली हैं वहीं रणवीर पेरिस में ही अपने फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
'बॉलीवुड लाइफ' की खबर के मुताबित,'दीपिक की ये मुलाकात गुपचुप तरीके से रही। वो नहीं चाहती थीं कि इस विजिट के बारे में किसी को भी भनक लगे। दुर्भाग्यवश उनके कुछ फैंस वहां पेरिस में मौजूद थे। दीपिका ने कुछ समय 'बेफिक्रे' के सेट पर गुजारा, जहां क्रूू मेंबर्स ने वहां मौजूद लोगों को फोटो नहीं खींचने के कढ़े निर्देश दे दिए थे। दीपिका इन दिनों अपने काम में काफी व्यस्त हैं। उन्हें एक ब्रैंड का इंडोर्समेंट करना है और मुंबई में एक स्क्रिप्ट को भी पढ़ना है।'
नहीं रहे 'FIR' के कमिश्नर सुरेश चटवाल, लंबी बीमारी के बाद निधन
दीपिका के लाख छुपाने के बाद हमे पता चल ही गया कि उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर से पेरिस में मुलाकात की। खैर लंबे समय बाद दोनों की ये मुलाकात काफी यादगार रही होगी। दीपिका और रणवीर एक बार फिर से अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए हैं। अब देखना होगा इसके बाद दोनों को कब मिलने का मौका मिलता है।