पद्मावती ने दीपिका पादुकोण को दिए 'ज़ख्म', पर उफ़ तक नहीं की
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में दीपिका के साथ रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलज़ी और शाहिद कपूर महारावल रतन सिंह के रोल में हैं। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में रोमांस से लेकर एक्शन तक सब कुछ किया है। अब वो फिल्म पद्मावती में एक अलग ही अवतार में नज़र आएंगी। इस फिल्म को लेकर दीपिका शुरू से ही इतनी उत्साहित थीं कि उन्होंने शूटिंग के दौरान लगी चोटों की भी परवाह नहीं की।
मुंबई में फिल्म 'पद्मावती' के 3 डी ट्रेलर के लॉन्च के मौके पर बातचीत में दीपिका ने बताया कि फिल्म शूट करते समय उनका ध्यान इन बात पर कभी नहीं नहीं जाता कि उन्हें कहां चोट लगी है। दीपिका पादुकोण कहती हैं "जब संजय लीला भंसाली की फिल्म होती है तो आप इस बात की चिंता नहीं करते कि कितने टेक हो रहे हैं। आप बस उस बहाव में बहते रहते हैं। आपको बस मेहनत करते रहना पड़ता है। एक समय के बाद आपको यह भूलना पड़ता है कि आप लहंगा कितना भारी है। आपने कितने भारी गहने पहने है। आपके सिर का दुप्पटा कितना तकलीफ दे रहा है। आपको इन सभी चीजों से कटना पड़ता है।" दीपिका ने कहा "अंत में यही होता है की जब कैमरा रोल होता है तो मैं क्या कर रही हूँ और मेरी एनर्जी कैमरे के सामने ठीक है या नहीं ये अहम् है। शूट खत्म होने के बाद आपको पता चलता है कि आपकी कमर में आपको चोट लग गयी है। लेकिन ये सब शूट करते समय दिमाग में नहीं आता।"
यह भी पढ़ें:मिलिये दीपिका पादुकोण की 'सौतन' से, शाहिद कपूर से है कनेक्शन
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में दीपिका के साथ रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलज़ी और शाहिद कपूर महारावल रतन सिंह के रोल में हैं। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।