रणवीर और दीपिका जल्द कर सकते हैं सगाई
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के सीक्रेट रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से खबरें चली आ रही हैं। लेकिन लगता है कि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को आखिरकार नाम देने का फैसला कर लिया है। खबर है कि दोनों जल्द ही सगाई के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरों
मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के सीक्रेट रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से खबरें चली आ रही हैं। लेकिन लगता है कि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को आखिरकार नाम देने का फैसला कर लिया है।
'हमारी अधूरी कहानी' टैक्स फ्री, कांग्रेस ने की बीजेपी की आलोचना
खबर है कि दोनों जल्द ही सगाई के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो दीपिका के पैरेंट्स को रणवीर बेहद पसंद हैं और वो चाहते हैं कि उनकी बेटी रणवीर के साथ एक औपचारिक रिश्ते में बंध जाएं और इस रिश्ते को एक नाम मिल जाए।
हाल ही में दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण की बर्थ डे पार्टी में भी रणवीर खास मेहमान बनकर आए थे। इतना ही नहीं वो इस पार्टी में होस्ट बने थे।
लेसबियन जोड़े पर बना भारत का पहला एड हुआ वायरल
खबर है कि पहले दीपिका रणवीर के साथ अपने रिश्ते को लेकर थोड़ा असमंजस में थी लेकिन अब वो इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए राजी हो गई हैं।
खैर हम तो उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब दोनों खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बात करेंगे।