नहीं रहे सिनेमेटोग्राफर अशोक कुमार अग्रवाल!
पिछले 6 महीनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे साउथ के सिनेमेटोग्राफर अशोक कुमार अग्रवाल का बुधवार को निधन हो गया।
मुंबई। पिछले 6 महीनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे साउथ के सिनेमेटोग्राफर अशोक कुमार अग्रवाल का बुधवार को निधन हो गया।
परिवार के एक सूत्र ने बताया, 'अशोक कुमार अग्रवाल का सुबह स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते निधन हो गया। पिछले 6 महीनों से उनका चेन्नई और हैदराबाद के अस्पतालों में इलाज चल रहा था। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उनका परिवार हाल ही में उन्हें वापस घर ले आया।'
अशोक कुमार विभिन्न भाषाओं की करीब 100 फिल्मों में काम कर चुके थे। उनके कुछ बेहतरीन फिल्मों में 'जीन्स', 'नदिगन' और 'जॉनी' शामिल हैं।
उन्हें 1980 में तमिल फिल्म 'नेनजठिया किल्लथे' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। अशोक सच्चे प्यार जैसी हिन्दी और बैकवॉटर्स जैसी अंग्रेजी फिल्मों में बतौर सिनेमेटोग्राफर काम कर चुके हैं।
इसके अलावा अंद्रू पीठा मजहयिल (तमिल), अभी नंदाना(तेलगू) और कामागिनी (हिन्दी) जैसी पुरस्कार विजेता फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। उन्होंने भारतीय फिल्म जगत की कई हस्तियों के साथ काम किया है।
पढ़ेंः बॉलीवुड में नया चलन शुरू करने जा रहे हैं प्रभु देवा!
पढ़ेंः सलवार-सूट में नहीं, इस ग्लैमरस लुक में नज़र आएंगी सोनाक्षी सिन्हा