सानिया मिर्जा को जीत पर बॉलीवुड ने दी बधाई
शाहरुख खान, फरहान अख्तर और अभिषेक बच्चन सहित कई फिल्मी हस्तियों ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को विंबल्डन महिला युगल खिताब जीतने के लिए बधाई दी है। ये खिताब उन्होंने स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर जीता है। शाहरुख खान ने ट्विटर पर सानिया को जीत की मुबारक दी।
मुंबई। शाहरुख खान, फरहान अख्तर और अभिषेक बच्चन सहित कई फिल्मी हस्तियों ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को विंबल्डन महिला युगल खिताब जीतने के लिए बधाई दी है। ये खिताब उन्होंने स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर जीता है।
'हीरो' रीमेक में सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी के फर्स्ट लुक जारी
शाहरुख खान ने ट्विटर पर सानिया को जीत की मुबारक दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'सानिया मिर्जा और हिंगिस ने खुश किया। बहुत बढ़िया, आप इस योग्य हो, बहुत बढ़िया खेला। आपको प्यार।'
फिल्म निर्देशक और एक्टर फरहान अख्तर ने ट्विटर पर लिखा, 'शानदार जीत। बढ़िया। मुबारक हो सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस। आज आपने कोर्ट को रॉक किया।'
एक्टर अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, 'विंबल्डन जीतने के लिए बधाई सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस। सानिया आपने फिर से हमें गर्व महसूस कराया है।'
एक्टर रितेश देशमुख ने भी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'खुशी, उत्साह, रोमांच। सुपरवुमेन सानिया - हमारी शान। विंबल्डन जीतने के लिए बधाई सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस।'
दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने जीत की खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया, 'सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस के लिए वू हू। क्या जीत है, क्या सम्मान है।'
बोमन ईरानी ने ट्वीट किया, 'हड्डियां तोड़ देने वाली खुशी। अपनी खुशियां समेट नहीं सकता।'
क्यों कट्रीना होने वाली सास की बर्थडे पार्टी से थीं गायब?
मैच के दौरान विंबल्डन के ग्राउंड में भाई साकिब सलीम के साथ मौजूद एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने एक सेल्फी पोस्ट करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'पहली बार विंबल्डन में और सानिया मिर्जा पर बहुत गर्व है। आपको खेलते देखने का मौका मिला। शुक्रिया।'
एक्टर राहुल बोस ने सानिया मिर्जा को एक प्रेरणा बताते हुए ट्वीट किया, 'मुबारक हो सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस। शानदार जीत। सानिया आप वाकई एक प्रेरणा हो।'
रितेश देशमुख की एक्ट्रेस पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने ट्वीट किया, 'मुबारक हो सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस। आप पर बहुत गर्व है सानिया। आप हमें इतना गर्व महसूस कराती हो। पागलपन के साथ जल्द ही डिनर करना होगा रितेश देशमुख।'
नेहा धूपियाः इस बड़ी जीत पर मुबारक हो सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस।