बॉम्बे टॉकीज़ से जुड़ी अहम् जानकारियां हुईं हैक, पुलिस में शिकायत
फिल्म और बॉम्बे टॉकीज के लोगों ने इसके चलते पुलिस में इस बात की शिकायत की है और पुलिस अब इसकी खोजबीन में जुट गई है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। जानी मानी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बॉम्बे टॉकीज ने क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद बनाई गई फिल्म 'राष्ट्रपुत्र' और उससे जुड़ी कुछ अहम् जानकारियों को एक इंटरनेशन गैंग द्वारा हैक किये जाने का दावा करते हुए पुलिस में शिकायत की है।
बॉम्बे टॉकीज से जुड़े लोगों ने बताया है कि उन्होंने 'राष्ट्रपुत्र' नाम की एक फिल्म बनाई थी और उसे प्रमोशन के लिए साइट पर रखा गया था जिसमें फिल्म के अभिनेता और निर्देशक आजाद की वेबसाइट के जरिये प्रमोशन होना था लेकिन उसे हैक कर लिया गया है। बॉम्बे टाकीज़ ने करीब 6 दशक बाद फिल्म निर्माण में कदम रखा और 'राष्ट्रपुत्र- द कमांडर ऑफ़ सर्जिकल स्ट्राइक' नाम से फिल्म बनाई। फिल्म से जुड़े लोगों का मानना है कि फिल्म सनातन राष्ट्रवाद जैसे विषय पर बनने के कारण कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं और उनका आरोप है कि एक षड्यंत्र के तहत फिल्म को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:नच बलिये में अब रज्जो का नहीं, मुन्नी का होगी जलवा
फिल्म और बॉम्बे टॉकीज के लोगों ने इसके चलते पुलिस में इस बात की शिकायत की है और पुलिस अब इसकी खोजबीन में जुट गई है। अभिनेता आज़ाद ने फिल्म 'राष्ट्रपुत्र- द कमांडर ऑफ़ सर्जिकल स्ट्राइक' का लेखन और निर्देशन किया है।