सलमान को दुबई जाने की इजाजत मिलेगी या नहीं, फैसला आज!
हिंट एंड रन मामले में दोषी सलमान खान को इस महीने के अंत में दुबई जाना है। यहां बॉलीवुड का एक बड़ा अवॉर्ड शो होने वाला है। सलमान ने देश से बाहर जाने के लिए कुछ ही दिन पहले बॉम्बे हाई कोर्ट में अर्जी दायर की थी। इस अर्जी पर
मुंबई। हिंट एंड रन मामले में दोषी सलमान खान को इस महीने के अंत में दुबई जाना है। यहां बॉलीवुड का एक बड़ा अवॉर्ड शो होने वाला है। सलमान ने देश से बाहर जाने के लिए कुछ ही दिन पहले बॉम्बे हाई कोर्ट में अर्जी दायर की थी।
सलमान बहन की रिसेप्शन के लिए आज पहुंचेंगे मंडी
इस अर्जी पर हाई कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा। कोर्ट ने सलमान को विदेश जाने से पहले कोर्ट की इजाजत लेने की हिदायत दी थी। अब देखना है कि कोर्ट क्या फैसला सुनाता है।
13 साल पुुराने इस मामले में सलमान को सेशन्स कोर्ट ने 5 साल कैद की सजा सुनाई थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिलहाल सजा पर रोक लगा दी है। सलमान इस वक्त जमानत पर हैं।
दुबई में ये अवॉर्ड शो 29 मई को होगा, जिसमें बॉलीवुड की लगभग सभी बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं।
बॉम्बे वेल्वेट के लिए अनुष्का शर्मा का 'लिप जॉब' गया बर्बाद!