देवआनंद का अंतिम संस्कार आज
सदाबहार अभिनेता देव आनंद का अंतिम संस्कार आज लंदन में किया जाएगा। उनकी शोकसभा भी वहीं भारतीय विद्या भवन में होगी।
By Edited By: Published: Sat, 10 Dec 2011 03:31 PM (IST)Updated: Sat, 10 Dec 2011 03:31 PM (IST)
मुंबई। सदाबहार अभिनेता देव आनंद का अंतिम संस्कार आज लंदन में किया जाएगा। उनकी शोकसभा भी वहीं भारतीय विद्या भवन में होगी।
देव आनंद के पुत्र सुनील आनंद का कहना है कि उन्हें लंदन से ज्यादा ही लगाव था। उनकी इच्छा भी यही थी कि लंदन में ही उनकर अंतिम संस्कार हो। अंतिम संस्कार के बाद उनकी अस्थियों को भारत लाया जाएगा। आखिरी वक्त में भी देव आनंद अपनी अगली फिल्म में काम कर रहे थे। सुनील उनकी याद में मुंबई में एक बड़ा स्टूडियो बनाएंगे।
उनकी अधूरी योजनाओं को सुनील पूरा करेंगे। फि ल्म गाइड को नए रूप में पेश किया जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें