अमिताभ ने स्लम एरिया धारावी के बच्चों का ऐसे बढ़ाया मनोबल
अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर ट्विटर पर लौट आए हैं। हाल ही में उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी देते हुए कहा था कि उनके अकाउंट से अश्लील साइट्स के लिंक शेयर किए जा रहे हैं। खैर, अब वो ट्विटर के
नई दिल्ली। अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर ट्विटर पर लौट आए हैं। हाल ही में उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी देते हुए कहा था कि उनके अकाउंट से अश्लील साइट्स के लिंक शेयर किए जा रहे हैं। खैर, अब वो ट्विटर के माध्यम से एक बार फिर अपने फैंस के बीच लौट आए हैं।
रानी मुखर्जी के प्रेग्नेंट होने को लेकर इन्होंने कर दिया खुलासा
उन्होंने ट्वीट कर बताया, 'धारावी के बच्चों का म्यूजिकल परफॉर्मेंस अटैंड किया। अनुभव बहुत ही शानदार था। 'धारावी रॉक बैंड"...आरजे मलिष्का और ऑर्गनाइजर्स ने बढ़िया काम किया। शाबाश !!' अमिताभ ने आगे बताया, 'धारावी दुनिया के सबसे बड़े स्लम एरिया में से एक है। म्यूजिक ने यहां के बच्चों को बदलकर रख दिया है।'
पता है आथिया शेट्टी का फेवरेट हीरो है कौन?
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या 16 मिलियन से ज्यादा है। वो अपने फैंस से मुखातिब होने के लिए ट्विटर, फेसबुक और ब्लॉग का इस्तेमाल करते रहते हैं। इनके जरिए वो प्रोफेशल और पर्सनल दोनों तरह बातें शेयर करते हैं।