आशिमा-लीना ने फिर दिया फैशन को ट्राइबल लुक
एमेजॉन इंडिया फैशन वीक में मशहूर फैशन डिजाइनर जोड़ी आशिमा-लीना ने अपना फॉल/विंटर कलेक्शन पेश किया। उनके नए कलेक्शन में हमेशा की तरह ट्राइब की झलक देखने को मिली। इस बार का कलेक्शन जिप्सी से प्रेरित था, जिसे फोक वीजन दिया गया था।
नई दिल्ली। एमेजॉन इंडिया फैशन वीक में मशहूर फैशन डिजाइनर जोड़ी आशिमा-लीना ने अपना फॉल/विंटर कलेक्शन पेश किया। उनके नए कलेक्शन में हमेशा की तरह ट्राइब की झलक देखने को मिली। इस बार का कलेक्शन जिप्सी से प्रेरित था, जिसे फोक वीजन दिया गया था।
अक्सर विदेशी ब्रैंड्स को एक्सपोर्ट करने वाली आशिमा-लीना ने इस बार भी अपने कलेक्शन को बोहीमियन स्टाइल में पेश किया। डिजाइनर जोड़ी ने सॉफ्ट, साटिनी सिल्क और शिफॉन को मिलाकर वाइब्रेंट कलर्स का इस्तेमाल कर शानदार क्रिएशन तैयार किए थे। सिर पर बंधे स्कार्व्स के साथ ट्राइबल जूलरी काफी अच्छा और आकर्षक लुक दे रही थी।
इसमें लूज और रूमी कूलाटस, ट्यूनिक्स, ब्रीजी ब्लॉक्ट्ड कफतान, काओल टॉप के साथ वाइड लेग्ड पैंट्स और शॉर्ट जैकेट्स जैसे परिधानों को पेश किया गया।
अपने कलेक्शन में काफी वाइब्रेंट कलर्स का इस्तेमाल करने वाली डिजाइनर जोड़ी ने कहा, 'हमने प्राइमरी रंगों का इस्तेमाल किया है लेकिन उन्हें टोन डाउन किया है। ये काफी वाइब्रेंट हैं।'
इस बार आशिमा-लीना ने अपने कपड़ों की कीमतें घटाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वो चाहती हैं कि उनके कपड़े हर महिला पहने और कलेक्शन तक हर महिला की पहुंच को बनाने के लिए उन्होंने ये फैसला लिया है। आशिमा ने कहा, 'हर महिला को ये कपड़े पहनने चाहिए। ये मंच सिर्फ अपने अलग-अलग कपड़े दिखाने के लिए नहीं है बल्कि हर फैशनेबल महिला के लिए इन्हें उपलब्ध कराने के लिए है। सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में इसे पहुंचाना चाहते हैं।'
मोनिका शर्मा