अर्जुन कपूर ने फिल्म के सेट से पोस्ट की ये शानदार सेल्फी
अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान ने आर बाल्कि की अगली फिल्म 'की एंड का' की शूटिंग काफी पहले ही शुरू कर दी थी। दोनों ने हाल ही में फिल्म के एक गाने की भी शूटिंग पूरी कर ली है। इस गाने को बोस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है। अर्जुन
मुंबई। अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान ने आर बाल्कि की अगली फिल्म 'की एंड का' की शूटिंग काफी पहले ही शुरू कर दी थी। दोनों ने हाल ही में फिल्म के एक गाने की भी शूटिंग पूरी कर ली है।
शाहरुख के लिए दिलवाले के सेट पर सानिया लेकर पहुंची बिरयानी
इस गाने को बोस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है।
अर्जुन ने ट्विटर पर एक सेल्फी पोस्ट की है जिसमें वो करीना, बोस्को, बाल्कि और बाकी को-आर्टिस्ट के साथ नजर आ रहे हैं।
इसके साथ उन्होंने ट्वीट किया, 'शूटिंग पूरी। टीम के साथ सेल्फी। बाल्कि सर, बेबो और बोस्को मार्टिस।'
Song wrap !!! #KiandKa #blm selfie with the team Balki sir Bebo and @BoscoMartis #raita #shootvibe #fullonmasti !!! pic.twitter.com/ZdVrL9VfzJ
— Arjun Kapoor (@arjunk26) October 13, 2015
इससे पहले अर्जुन ने इस गाने में इस्तेमाल अपने शूज की भी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था, 'मुझे मेरे डांसिंग शूज मिल गए हैं।'
Got my dancing shoes on !!! #KiandKa pic.twitter.com/0amLxqMwKj
— Arjun Kapoor (@arjunk26) October 12, 2015
आर बाल्कि के निर्देशन में बन रही 'की एंड का' एक लव स्टोरी है। फिल्म में करीना एक वर्किंग महिला के रोल में हैं जबकि अर्जुन उनके हाउस हसबैंड का रोल कर रहे हैं।
फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी कैमियो कर रहे हैं।
कुणाल खेमू ने पत्नी सोहा के कहने पर की ये एडल्ट कॉमेडी फिल्म