'बाहुबली' स्टार अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'रुद्रमादेवी' इस डेट को होगी रिलीज
देश भर में अब साउथ की फिल्में भी खूब पसंद की जाने लगी हैं। इसका ताजा उदाहरण बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई फिल्म 'बाहुबली' है। अब एक तेलुगू फिल्म 'रुद्रमादेवी' भी काफी चर्चा में है। इसका ट्रेलर खूब पसंद किया जा रहा है और यह फिल्म जल्द सिनेमाघरों में
नई दिल्ली। देश भर में अब साउथ की फिल्में भी खूब पसंद की जाने लगी हैं। इसका ताजा उदाहरण बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई फिल्म 'बाहुबली' है। अब एक तेलुगू फिल्म 'रुद्रमादेवी' भी काफी चर्चा में है। इसका ट्रेलर खूब पसंद किया जा रहा है और यह फिल्म जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ये फिल्म तेलुगू की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म बताई जा रही है।
इन्होंने कर दिया कंफर्म, सच में प्रेग्नेंट हैं रानी मुखर्जी
गुणशेखर के निर्देशक में बनी यह फिल्म नौ अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। निर्माता अभिषेक नामा की मानें तो पहले इस फिल्म को 4 सितंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन कुछ काम पूरा नहीं होने पर इसकी रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया। फिल्म 'रुद्रमादेवी' का निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट और अभिषेक पिक्चर्स ने किया है।
पामेला एंडरसन के कुत्ते ने किया 'सुसाइड', कारण भी चौंकाने वाला
इस फिल्म में अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी 'रुद्रमादेवी' का किरदार निभा रही हैं और ये फिल्म काकतीय राजवंश की तीसरी सदी की महिला शासक के जीवन पर आधारित है। इसमें अल्लु अर्जुन, राणा दग्गुबाती, विक्रमजीत विर्क, प्रकाश राज, कृष्णनन राजू, नित्या मेनन, बाबा सहगल और कैथरीन ट्रेसा मुख्य भूमिकाओं में हैं। जानकारों के मुताबिक, यह फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है। हिंदी में भी ये रिलीज हो सकती है।