तो अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के लिए मिस किया आईफा!
अनुष्का इस वीकेंड आईफा अवार्ड में शिरकत करने जा सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसकी एक वजह है उनकी लव लाइफ, जो बड़ी मुश्किल से ट्रैक पर आई है।
मुंबई। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी रिलेशनशिप को एक और मौका दिया है। यही वजह है कि ये एक-दूसरे को ज्यादा से ज्यादा क्वालिटी टाइम दे रहे हैं। हाल ही में अनुष्का ने अन्य बड़े बॉलीवुड सितारों की तरह मैड्रिड में हुए आईफा अवार्ड्स में शिरकत करने की बजाए विराट कोहली के साथ समय बिताना ज्यादा बेहतर समझा।
आलिया भट्ट ने बताया, कैसा लगता है जब होता है बलात्कार...
स्पॉटब्वॉय.कॉम की खबर के मुताबिक, शुक्रवार को विराट कोहली मुंबई में पहुंचे थे। इसके बाद पूरा वीकेंड विराट ने अनुष्का के साथ ही बिताया। सूत्रों की मानें तो विराट, अनुष्का के साथ फिल्म 'फिल्लौरी' की शूटिंग देखने के लिए महबूब स्टूडियो भी गए। यहां विराट ने पूरे दो घंटे बिताए। इसके बाद वह प्रो कबड्डी लीग के लिए रवाना हो गए।
सलमान खान ने उड़ाई खिल्ली, भड़की दीपिका ने ऐसे लिया बदला
सूत्रों की मानें तो अनुष्का इस वीकेंड आईफा अवार्ड में शिरकत करने जा सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसका एक कारण तो उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म 'फिल्लौरी' है, जिसकी इन दिनों शूटिंग चल रही है। दूसरी वजह है उनकी लव लाइफ, जो बड़ी मुश्किल से ट्रैक पर आई है। अनुष्का अब नहीं चाहतीं कि विराट और उनके बीच कोई दूरियां आएं।