अनुष्का के साथ 'वाइल्ड' हॉलीडे पर विराट कोहली!
खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में छुट्टियां मना रहे हैं। बताया जा रहा है कि अनुष्का-विराट की ये छुट्टियां काफी लंबी चलने वाली हैं ये दोनों यहां वाइल्ड लाइफ सफारी का भी लुत्फ उठाएंगे।
मुंबई। खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में छुट्टियां मना रहे हैं। बताया जा रहा है कि अनुष्का-विराट की ये छुट्टियां काफी लंबी चलने वाली हैं ये दोनों यहां वाइल्ड लाइफ सफारी का भी लुत्फ उठाएंगे।
'ब्रदर्स' की करीना का फर्स्ट लुक देख रह जाएंगे दंग
सूत्रों की मानें तो विराट और अनुष्का दक्षिण अफ्रीका के कुरुगर नेशनल पार्क में ठहरे हुए हैं। हाल ही में विराट ने एक फोटो सोशल मीडिया में शेयर किया, जिसमें वह पूल के किनारे काफी आराम के मूड में नजर आ रहे हैं। इस फोटो के शीर्षक में उन्होंने लिखा है, 'चिलिंग इन द वाइल्ड। पीसफुल।'
'बजरंगी भाईजान' के विरोधियों को सलमान का करारा जवाब
कहा तो यह भी जा रहा है कि विराट और अनुष्का दक्षिण अफ्रीका में पूरे दो सप्ताह बिताने वाले हैं और इस दौरान वो वाइल्ड लाइफ सफारी पर भी जाएंगे। वैसे अब ये बात किसी से छिपी नहीं है कि अनुष्का और विराट रिलेशनशिप में हैं। दोनों लगभग हर जगह साथ-साथ ही दिखाई देते हैं। अनुष्का दिल्ली आकर विराट के घरवालों से भी मिल चुकी हैं। हालांकि अभी तक अनुष्का और विराट ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है।