Move to Jagran APP

अमिताभ बच्चन ने फिल्म न्यूटन को बताया Eye opener

अमिताभ बच्चन की फिल्म 102 नॉटआउट इस साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 22 Sep 2017 12:43 PM (IST)Updated: Sat, 23 Sep 2017 10:04 AM (IST)
अमिताभ बच्चन ने फिल्म न्यूटन को बताया Eye opener

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अगर किसी फिल्म की तारीफ कर दें तो उस फिल्म में जरूर कोई बात होगी। 22 सितंबर को रिलीज़ हुई फिल्म न्यूटन को बिग बी ने आई ओपनर बताया है। 

loksabha election banner

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो समय-समय पर फिल्मों की तारीफ भी करते रहते हैं। एक बार फिर बिग बी ने एक फिल्म का तारीफ की है। फिल्म का नाम न्यूटन है जिसमें एक्टर राजकुमार राव अहम भूमिका में हैं। अमिताभ ने ट्विट कर लिखा है कि, ''फिल्म न्यूटन देखी, इसकी कठोर सच्चाई देखने लायक है। सभी प्रकार से यह आई ओपनर फिल्म है।'' फिल्म न्यूटन को अमित मसूरकर ने डायरेक्ट किया है। 

यह भी पढ़ें: द फाइल Exit से की डिफरेंट जोनर में Entry - कुणाल रॉय कपूर

आपको बता दें कि, इससे पहले अमिताभ ने इसी साल रिलीज़ हुई बरेली की बर्फी की भी तारीफ की थी। इस फिल्म में राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और कृति सनोन अहम भूमिका में थे। बताते चलें कि, अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म 102 नॉट आउट में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो 102 साल के बुजुर्ग की भूमिका में हैं। वहीं, इस फिल्म में ऋषि कपूर उनके बेटे की भूमिका में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.