Exclusive: दिलों की ख़्वाहिश बनीं ऐश्वर्या क्या पूरी करेंगी करण की ये 'ख़्वाहिश'?
इस शो के लिए बॉलीवुड दीवा ऐश्वर्य राय बच्चन को भी एप्रोच किया गया है। मेकर्स ने करण से सिफारिश की थी कि वो ऐश्वर्या राय बच्चन को इस बात के लिए तैयार करें।
मुंबई। करण जौहर ने 'ऐ दिल है मुश्किल' से ऐश्वर्या राय बच्चन को हज़ारों लोगों की ख़्वाहिश बना दिया, लेकिन अब करण उन्हें एक रिएलिटी शो की जज बनाना चाहते हैं। सवाल ये है कि करण के कहने पर क्या ऐश्वर्या राय इस शो के लिए राज़ी होंगी?
स्टार प्लस पर बहुत जल्द ही एक नया शो 'दिल है हिंदुस्तानी' लांच होने जा रहा है। इस शो की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। ख़ास बात यह है कि इस शो से रैपर बादशाह भी छोटे पर्दे पर एंट्री करने जा रहे हैं। वो करण जौहर और संगीतकार शेखर के साथ शो के जज बनने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस शो के लिए बॉलीवुड दीवा ऐश्वर्य राय बच्चन को भी एप्रोच किया गया है। ख़बर यह भी है कि इस बात के लिए मेकर्स ने करण से सिफारिश की थी कि वो ऐश्वर्या राय बच्चन को इस बात के लिए तैयार करें।
अब दुर्गा रानी सिंह पर लगा बच्चा चुराने का आरोप
ऐश से करण ने बात भी की है, लेकिन अब तक ऐश की तरफ से पूरी तरह से रज़ामंदी नहीं मिली है, क्योंकि ऐश ने कभी इस तरह के किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं किया है या किसी रिएलिटी शो का हिस्सा नहीं बनी हैं। ऐसे में क्या वह इस शो को हां कहेंगी, यह आने वाले समय में ही पता चलेगा।