कल्कि-अनुराग: पहले रिश्ता तोड़ा, अब घर छोड़ा
अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन ने पिछले साल ही एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान कर दिया था, लेकिन अब तक वे साथ ही रह रहे थे। अब कल्कि ने अनुराग कश्यप का घर भी छोड़ दिया है और फिलहाल वे किराए के किसी मकान में रह रहीं हैं।
मुंबई। अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन ने पिछले साल ही एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान कर दिया था, लेकिन अब तक वे साथ ही रह रहे थे। अब कल्कि ने अनुराग कश्यप का घर भी छोड़ दिया है और फिलहाल वे किराए के किसी मकान में रह रहीं हैं।
पढ़ें : अनुराग आज भी देते हैं कल्कि का साथ
खबर थी कि कल्कि अनुराग से अलग होने के बाद भी उनके ही घर में रह रहीं थीं, लेकिन अब उन्होंने वो फ्लैट छोड़ दिया है। उन्होंने वर्सोवा इलाके में एक घर लिया है। ये अनुराग के घर के काफी करीब है। यह भी कहा जा रहा है कि इस नई जगह के किराए का एग्रीमेंट कल्कि और अनुराग के नाम पर ही बना है।
भले ही दोनों ने एक दूसरे को समझने के लिए अपने रिश्ते से एक ब्रेक लिया हो, लेकिन दोनों के बीच बातचीत लगातार जारी है। अनुराग आज भी कल्कि का साथ देते हैं। हाल ही में वे कल्कि का परफॉर्मेस देखने गए थें। कल्कि भी लगातार अनुराग संपर्क में हैं। दोनों ने बस रिश्ते में थोड़ा स्पेस लिया है। दोनों अपने कॉमन दोस्तों की बदौलत संपर्क में बने रहते हैं।
(नई दुनिया)
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर