फिर एक फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख और सलमान!
शाहरुख खान और सलमान खान के अब सुधरते नजर आ रहे हैं। खबरों पर भरोसा किया जाए तो करण-अर्जुन एक बार फिर परदे पर साथ नजर आ सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि यशराज के बॉस आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ डायरेक्टर करने के
मुंबई। शाहरुख खान और सलमान खान के अब सुधरते नजर आ रहे हैं। खबरों पर भरोसा किया जाए तो करण-अर्जुन एक बार फिर परदे पर साथ नजर आ सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि यशराज के बॉस आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ डायरेक्टर करने के लिए सारी तैयारियां कर ली है।
प्रियंका की बहन मन्नारा गुत्थी से करेंगी रोमांस
सूत्र ने बताया, 'यह वही फिल्म है जिसके लिए पहले रणवीर सिंह को लिए जाने की बात की गई थी। आदित्य चोपड़ा की सोच है कि शाहरुख और सलमान को एक साथ बॉक्स ऑफिस पर देखना शानदार अनुभव होगा। ऐसे में उन्होंने रणवीर के स्थान पर सलमान को साइन करना ज्यादा ठीक समझा। शाहरुख पहले ही इस फिल्म के लिए हां भर चुके हैं।'
बिग बी की 'बिटिया की बिटिया..सुंदर चिरैया' से मिलें
प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों ने बताया, 'दोनों खान के साथ बनने वाली ये फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर होगी। साल 2016 के आखिर में यह फिल्म फ्लोर पर आएगी।' स्क्रिप्ट भी तैयार हैं। दोनों ही सुपर स्टार्स को पसंद भी आई है। हालांकि अभी तक फिल्म के लिए फीमेल लीड का फैसला होना बाकी है।
आदित्य चोपड़ा जब इस बात की अधिकृत घोषणा करेंगे तभी बाकी की बातें भी बताई जाएगी। लेकिन फिलहाल दोनों ही स्टार्स को ऑन स्क्रीन देखने के लिए सभी उत्सुक हैं।
रिहाना की फॉर्मूला वन रेसर हैमिल्टन से चल रही है सीक्रेंट डेटिंग
दोनों ही स्टार्स से बात नहीं हो पाई। वहीं यशराज के प्रवक्ता ने कहा, 'यशराज इस बात की अधिकृत घोषणा करेगा। तब तक इंतजार कीजिए। कास्टिंग को लेकर कयास मत लगाइए।'