फरहान अख्तर से अलग होकर अब ये कर रहीं उनकी पत्नी अधूना
फरहान अख्तर की पत्नी अधूना का यह अंदाज देख सभी दंग थे। साथ ही यह भी सोच रहे थे कि जिंदगी इसी का नाम है। फरहान और अधूना ने अलग होने का फैसला कर लिया है।
मुंबई। बीते दिनों फिल्मी गलियारों में इस खबर से हलचल मच गई थी कि फिल्ममेकर फरहान अख्तर अपनी 15 साल की शादी को खत्म कर पत्नी अधूना अख्तर से अलग हो रहे हैं। बाद में भी यह चर्चा छाई रही कि आखिर ऐसा हुआ क्यों? फिल्म जगत में इस अलगाव का कारण फरहान और अदिति राव हैदरी से बढ़ती नजदीकियों को माना गया।
प्रीति जिंटा ने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी...
हालांकि अभी तक इस मामले में कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। मगर इस बीच अधूना को एक पार्टी में डांस करते देखा गया। अधूना हाल ही में अपने हेयर स्टाइलिस्ट फ्रेंड सपना भावनानी और अलीम हकीम के साथ एक इवेंट में नजर आईं। यहां वो पार्टी का मजा लेती दिखीं।
अधूना का यह अंदाज देख सभी दंग थे। हालांकि यह भी सोच रहे थे कि जिंदगी इसी का नाम है। ऐसे में यह चलता है। हाल ही में यह सुनने को मिला कि अदिति राव हैदरी को शबाना और जावेद के साथ आउटिंग करते देखा गया था। इस बात से फरहान और अदिति के रिश्ते को लेकर और भी बल मिला था।