अभिषेक बच्चन की मौसियां करती थीं चोरी और फिर शत्रुघ्न के साथ..!
अमिताभ बच्चन और शत्रुघन सिन्हा की जोड़ी ने ‘दोस्ताना’, ‘काला पत्थर’ और ‘शान’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। बीच में दोनों के बीच दूरियों की खबर भी आईं। अब यह दूरियां मिट चुकी हैं। दोनों फिर से अच्छे दोस्त बन चुके हैं। सभी जानते हैं कि दोनों के बच्चे अभिषेक
मुंबई। अमिताभ बच्चन और शत्रुघन सिन्हा की जोड़ी ने ‘दोस्ताना’, ‘काला पत्थर’ और ‘शान’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। बीच में दोनों के बीच दूरियों की खबर भी आईं। अब यह दूरियां मिट चुकी हैं। दोनों फिर से अच्छे दोस्त बन चुके हैं।
''बॉलीवुड के दिग्गज 'मसान' के यंग एक्टर्स से सीखें एक्टिंग''
सभी जानते हैं कि दोनों के बच्चे अभिषेक बच्चन और सोनाक्षी सिन्हा हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बना चुके हैं। दोनों एक-दूसरे के माता-पिता से जुड़ी बचपन की यादों को भूले नहीं हैं। हालांकि दोनों ने सिल्वर स्क्रीन को कभी शेयर नहीं किया, लेकिन अब दोनों पहली बार उमेश शुक्ला की फिल्म ‘ऑल इज वेल’ में दिखेंगे। इसमें सोनाक्षी सिर्फ आइटम सॉन्ग कर रही हैं।
शत्रुघन से जुड़ी बचपन की यादों को साझा करते हुए अभिषेक बच्चन कहते हैं, ‘मेरी मां जया बच्चन और शत्रु अंकल दोनों फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के छात्र रहे हैं। अंकल का मेरी मौसियों से दोस्ताना संबंध थे। मेरी मौसियां मेरी मां से काफी छोटी हैं। जब कभी मौसियां पार्टी या किसी फिल्म प्रीमियर में जाना चाहती थीं तो वे मेरी मां के पास को चुरा लेती थीं। फिर अंकल को बुला लेती थीं। वे उनके संरक्षक बनकर उनके साथ जाते थे। वे उनके लिए बहनों के समान थीं। अंकल बहनों की सुरक्षा को लेकर बेहद मुस्तैद रहते थे। साथ ही सुनिश्चित करते थे कि वे समय पर घर पहुंचें। हां, एक बार जरूर एक पार्टी में मेरी मौसियां मेरे पापा से टकरा गई। उन्होंने उन्हें वहां से घर भेज दिया।’
सोनाक्षी सिन्हा बनेंगीं अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन!