चीन में आमिर ख़ान का 'दंगल' जारी, दो दिन में कमा लिए इतने करोड़
दंगल अभी तक भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब हिंदी फ़िल्म रही है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर लगभग 388 करोड़ का कारोबार किया था।
मुंबई। आमिर ख़ान की फ़िल्म दंगल इस शुक्रवार को चीन में रिलीज़ हुई। फ़िल्म चाइनीज़ बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल का बिजनेस कर रही है। रिलीज़ के दो दिन में ही फ़िल्म ने 40 करोड़ जमा कर लिए हैं।
ट्रेड विश्लेषकों के अनुसार, दंगल ने क़रीब 13 करोड़ की ओपनिंग ली। दूसरे दिन फ़िल्म के कलेक्शंस में भारी उछाल हुआ, जिसके चलते शनिवार को फ़िल्म 26.81 करोड़ जमा करने में कामयाब रही। चीन में किसी भी भारतीय फ़िल्म की ये सबसे बड़ी रिलीज़ है। आमिर की फ़िल्में चीन में काफी पसंद की जाती हैं। 'पीके' 4000 स्क्रींस पर रिलीज़ की गई थी और 100 करोड़ से अधिक बिजनेस चाइनीज़ बॉक्स ऑफ़िस पर किया था। बता दें कि चीन में कुल स्क्रींस की संख्या लगभग 40,000 है, जबकि भारत में ये क़रीब 8500 है। इसीलिए इंडियन फ़िल्मों के लिए चीन बड़ा बाज़ार है।
यह भी पढ़ें: बाहुबली2 की 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, ये पड़ाव छूने वाली पहली इंडियन फ़िल्म
फ़िल्म का चाइनीज़ भाषा में टाइटल Shuai Jiao Baba रखा गया है, जिसका मतलब होता है- 'Let's Wrestle, Dad'। दंगल अभी तक भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब हिंदी फ़िल्म रही है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर लगभग 388 करोड़ का कारोबार किया था।