महज 24 घंटे में बना दी फिल्म और बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
विक्रांत महाजन ने दूसरी बार गिनीज बुक ऑफ वर्लड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। सबसे तेज फिल्म का आखिरी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 10 दिन, 4 घंटे और 47 मिनट का था, जिसमें स्क्रिप्ट से लेकर स्क्रीन तक शामिल थी।
मुंबई। विक्रांत महाजन ने सबसे जल्दी फिल्म बनाकर दूसरी बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। सबसे तेज फिल्म का आखिरी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 10 दिन, 4 घंटे और 47 मिनट का था, जिसमें स्क्रिप्टिंग से लेकर स्क्रीनिंग तक शामिल थी।
पिछले गुरुवार को अपने जन्मदिन पर पूर्व मिस्टर इंडिया विक्रांत महाजन ने मार्च 2014 में दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया में दर्ज रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने महज एक दिन में फिल्म 'यस थैंक यू यूनिवर्स' की स्क्रिप्ट लिखी, एडिटिंग की, मिक्सिंग की और उसे रिलीज कर दिखाया। ये फिल्म 80 मिनट की थी। विक्रांत कम से कम 10 रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं।
विक्रांत इससे पहले 48 घंटे 21 मिनट तक लगातार भाषण देकर भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। विक्रांत 'येस थैंक यू यूनिवर्स' किताब के लेखक हैं।