अगले साल सात फेरे लेंगी सलमान की बहन अर्पिता!
सलमान खान की शादी का तो पता नहीं, लेकिन उनकी बहन अर्पिता खान जल्द ही सात फेरे लेंगी। खबर है कि अर्पिता अगले साल जनवरी
मुंबई। सलमान खान की शादी का तो पता नहीं, लेकिन उनकी बहन अर्पिता खान जल्द ही सात फेरे लेंगी। खबर है कि अर्पिता अगले साल जनवरी में दिल्ली के आयुष शर्मा से शादी कर रही हैं।
सूत्रों ने बताया कि, अर्पिता की शादी हैदराबाद में होगी। कुछ महीनों पहले ही अर्पिता और आयुष की सगाई हुई थी। दरअसल, शुक्रवार यानी 1 अगस्त को अर्पिता का जन्मदिन था और चार अगस्त को उनके भाई अरबाज खान का जन्मदिन है। इसलिए खान परिवार इस खास दिन को खास तरीके से सेलेब्रेट करना चाहते हैं। इसलिए रविवार को पनवेल के फार्महाउस में एक पार्टी दी जाएगी। शादी से पहले अर्पिता का इस घर में ये आखिरी बर्थडे है। इसलिए इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं रखना चाहते हैं।
सोहेल खान ने अर्पिता की शादी के बारे में कहा कि, अर्पिता जब चाहेगी तभी इसी बारे में बात होगी। इससे पहले वे लोग इस बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, इस पार्टी में बस करीबी रिश्तेदार और दोस्तों को ही बुलाया जाएगा।