कपिल शर्मा की तीन पत्नियां!
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का कहना है कि उनकी तीन पत्नियां हैं। चौंकिए मत। दरअसल वो अपनी डेब्यू फिल्म में तीन हसीनाओं से रोमांस करते नज़र आएंगे। कपिल अब्बास-मस्तान की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' से अपना फिल्मी करियर शुरू करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि असल
मुंबई। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का कहना है कि उनकी तीन पत्नियां हैं। चौंकिए मत। दरअसल वो अपनी डेब्यू फिल्म में तीन हसीनाओं से रोमांस करते नज़र आएंगे। कपिल अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' से अपना फिल्मी करियर शुरू करने जा रहे हैं।
दर्शक टीवी पर नहीं देख पाएंगे पीके?
उनका कहना है कि असल जिंदगी में नहीं बल्कि फिल्म में उनकी तीन पत्नियां होंगी। कपिल ने बताया कि ये फिल्म पूरी तरह से कॉमेडी है और फिल्म में वो तीन बीवीयों से रोमांस करेंगे जो पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म है।
कपिल शर्मा के साथ इस फिल्म में मंजरी फडनिस, सई लोकुर, एली अवराम, सिमरन कौर मुंडी, वरुण शर्मा, शरत सक्सेना, सुप्रिया पाठक, मनोज जोशी, चार्ली और अरबाज खान भी नज़र आएंगे। जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर फिल्म में कैमियो करेंगी।
'विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा'
रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान मिलकर फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं।