अब इनके साथ जोड़ी बनाएगी आलिया भट्ट
बतौर न्यूकमर आलिया भट्ट ने बॉलीवुड फिल्मों में अपनी जगह बना ली है। हर न्यूकमर स्टार आलिया के साथ फिल्म करना चाहता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा,
मुंबई। बतौर न्यूकमर आलिया भट्ट ने बॉलीवुड फिल्मों में अपनी जगह बना ली है। हर न्यूकमर स्टार आलिया के साथ फिल्म करना चाहता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और अर्जुन कपूर के बाद खबर है कि आलिया अब सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म में नजर आएंगी।
सूत्रों ने बताया कि, होमी अदजानिया की अगली फिल्म में साथ काम करेंगे। इससे पहले दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया है, अगर ऐसा होता है तो पहली बार दोनों की फ्रेश जोड़ी पर्दे पर दिखेगी। हालांकि दोनों ने अब तक फिल्म साइन नहीं की है। लेकिन ट्रेड एनाल्सिट कहते हैं कि,दोनों की जोड़ी पर्दे पर मस्त जमेगी।
निर्माता व स्टार दोनों की ओर से इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल आलिया ने रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म और शाहिद कपूर के साथ विकास बहल की फिल्म साइन कर चुकी हैं। उधर, सुशांत राजकुमार हिरानी की फिल्म को लेकर व्यस्त हैं।
गौरतलब है कि आलिया ने कई नए स्टार के साथ काम किया है और उनकी सभी फिल्मों अब तक सफल रही हैं।