Move to Jagran APP

UP विधानसभा चुनाव: राहुल को बाइक पर घुमाने वाले नेता को BJP ने दिया टिकट

भाजपा से धीरेंद्र सिंह के मैदान में आने से जेवर में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। हालांकि, पार्टी का एक धड़ा उनके टिकट मिलने से नाराज है।

By Amit MishraEdited By: Published: Tue, 17 Jan 2017 03:46 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 05:33 PM (IST)
UP विधानसभा चुनाव: राहुल को बाइक पर घुमाने वाले नेता को BJP ने दिया टिकट
UP विधानसभा चुनाव: राहुल को बाइक पर घुमाने वाले नेता को BJP ने दिया टिकट

नोएडा [जेएनएन]। विधानसभा चुनाव का टिकट घोषित करने को लेकर भाजपा में चल रहा मंथन पूरा हो गया। पार्टी ने जेवर विधानसभा सीट से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ठाकुर धीरेंद्र सिंह पर दांव लगाया है। भट्टा पारसौल आंदोलन के दौरान गांव आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने सारथी की भूमिका निभाई थी। इसके बाद धीरेंद्र सिंह समूचे देश में सुर्खियों में आ गए थे।

loksabha election banner

कांग्रेस ने उन्हें पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता के पद से नवाजा था। भाजपा से धीरेंद्र सिंह के मैदान में आने से जेवर में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। हालांकि, पार्टी का एक धड़ा उनके टिकट मिलने से नाराज है। किला फतह करने के लिए पुराने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को मनाना धीरेंद्र के लिए मुश्किल काम होगा।

धीरेंद्र सिंह पिछले तीन दशक से अधिक समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। क्षेत्र में उनकी पहचान जमीन से जुड़े कद्दावर नेता के रूप में होती है। सात मई 2011 को जेवर विधानसभा के भट्टा पारसौल गांव में जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर आंदोलन हुआ था। जिसमें पुलिस व किसानों के बीच हुई गोलीबारी में दो किसान व दो पुलिस के जवान मारे गए थे।

दिल्ली विधानसभा के बाहर भाजपा का हल्लाबोल, सीएम के खिलाफ लगे नारे

घटना के कुछ दिन बाद राहुल गांधी गांव आए थे। धीरेंद्र सिंह मोटर साइकिल पर लेकर उन्हें गांव पहुंचे थे। बाद में नए भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर राहुल गांधी ने किसान संदेश यात्रा शुरू की थी। घटना के बाद ही देश में नया भूमि अधिग्रहण कानून बना था।

इसके बाद कांग्रेस ने धीरेंद्र को प्रदेश प्रवक्ता घोषित किया था। वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की थी। चुनाव में 58024 वोट प्राप्त कर वह दूसरे स्थान पर रहे थे। वह 9500 वोटों से चुनाव हार गए थे। लगभग पांच माह पूर्व जिला पंचायत के चुनाव में धीरेंद्र सिंह के भाई वीरेंद्र सिंह व बेटी आयुषि ने जीत दर्ज की थी। 8 जनवरी को धीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। उन्हें टिकट देना कितना प्रभावी कदम है यह तो वक्त बताएगा लेकिन यह तय है कि जेवर सीट पर दिलचस्प मुकाबला होगा।

'आप' के विधायक ने पूछा- पंजाब और गोवा घुमाने के लिए कहां से आ रहा है पैैसा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.