Move to Jagran APP

पंजाब चुनाव: अमित शाह बोले- बादल से पंजाब की पहचान, गलत शब्दों का प्रयोग दुखद

पंजाब विधानसभा चुनाव रैली के लिए पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। कहा कि यह कैसे कैप्टन हैं जो राहुल गांधी का आदेश मानते हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 30 Jan 2017 01:02 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2017 03:29 PM (IST)
पंजाब चुनाव: अमित शाह बोले- बादल से पंजाब की पहचान, गलत शब्दों का प्रयोग दुखद
पंजाब चुनाव: अमित शाह बोले- बादल से पंजाब की पहचान, गलत शब्दों का प्रयोग दुखद

जेएनएन, अमृतसर/लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों के लोगों द्वारा देश से सबसे कुशल और वयोवृद्ध नेता प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ जो शब्द प्रयोग किए जा रहे हैं उससे वह हैरान हैं। शाह ने बादल को सबसे कुशल राजनीतिज्ञ बताया और कहा कि पूरे देश में पंजाब को बादल के नाम से पहचाना जाता है।

loksabha election banner

शाह ने बादल को कुशल मुख्यमंत्री करार देते हुए कहा कि विपक्षी उनके समर्पण को भी भूल रहे हैं और अपने राजनीतिक फायदे के लिए उन पर कीचड़ उछालकर घिनौना काम कर रहे हैं। शाह सोमवार को पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर अमृतसर के रंजीत एवेन्यू व लुधियाना में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

अमित शाह ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी तंज कसा। कहा, मुझे यह समझ में नहीं आता है कि ये कैप्टन किस प्रकार के कैप्टन हैं, जिनको राहुल बाबा के आदेश मानने पड़ते हैं। शाह ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस ने अशांति का माहौल पैदा किया। उन्होंने पंजाब में आतंकवाद के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता उन्हें दूरबीन लेकर ढूंढ रही है। कभी वे दिल्ली, अब गोवा, गुजरात और पंजाब का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे है। दिल्ली में केजरी ने झूठे वायदों के अलावा कुछ नहीं किया।

शाह की रैली में उमड़ी भीड़।

केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता अपने मुख्यमंत्री को दूरबीन लेकर ढूंढ रही है। वह कभी पंजाब मेंं होते हैैं तो कभी गोवा में। उन्होंने कहा कि पंजाब के काफी लोग दिल्ली में रहते हैैं। आप उन्हें फोन कर पूछें कि केजरीवाल ने जो वादे किए, उनमें कुछ भी पूरा किया क्या?

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा कि पंजाब उन्हें के हाथों में अपनी कमान दें, जिन्हें देश, गरीब, किसान, मजदूर की चिंता है। पंजाब में हमारे आदर्श मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल है। विलासी कैप्टन पंजाब के युवाओं के आदर्श नहीं हो सकते। केजरी राष्ट्र विरोधी ताकतों से मिले हुए है। पंजाब को पहले टिकटों के नाम पर उन्होंने ठगा। केंद्र व पंजाब में भ्रष्टाचारमुक्त सरकार दी, इसे बूते पर अब सरकार की हैट्रिक बनेगी।

पंजाब चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.