जानिए, MCD चुनाव में क्या है स्वराज इंडिया का रोना, आखिर क्या है AAP की साजिश
आरोप है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के पूर्व चुनाव आयुक्त के समान चुनाव चिह्न् से संबंधित प्रस्ताव को पिछले दो साल से लटका रखा है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली नगर निगम चुनाव में पहली बार उतरने वाली नवगठित राजनीतिक दल स्वराज इंडिया ने दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि निगम चुनावों में स्वराज इंडिया को समान चुनाव चिह्न् से वंचित करने का दिल्ली सरकार ने षड्यंत्र किया है।
आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के पूर्व चुनाव आयुक्त के समान चुनाव चिह्न् से संबंधित प्रस्ताव को पिछले दो साल से लटका रखा है। इस स्थिति में भी स्वराज इंडिया अपना चुनावी अभियान जोर-शोर से आगे बढ़ाएगी।
यह भी पढ़ें: मोदी मैजिक का असर, MCD चुनाव में बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने मांगे टिकट
योगेंद्र यादव ने कहा कि वर्ष 2013 में भारतीय चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद नियम बनाया कि पंजीकृत राजनीतिक पार्टियों को उनके पहले चुनाव के लिए समान चुनाव चिह्न् दिए जाए। इसी न्यायसंगत नियम का फायदा उठाने वाली पहली पार्टी बनी आम आदमी पार्टी।
यह भी पढ़ें: MCD polls 2017: लगातार हो रहे सर्वे से बढ़ रहीं कांग्रेसियों की धड़कनें
अधिसूचना के बाद अन्य प्रदेशों के चुनाव आयोग ने भी इसी तर्ज पर नियम बनाए, लेकिन जब दिल्ली चुनाव आयोग ने प्रस्ताव किया कि पहली बार चुनाव लड़ने वाली पंजीकृत राजनीतिक दलों को समान चुनाव चिह्न् दिया जाए, लेकिन दिल्ली सरकार ने ऐसा नहीं होने दिया।
मार्च 2015 में दिल्ली चुनाव आयोग के कमिश्नर राकेश मेहता ने चिट्ठी लिखकर दिल्ली सरकार को एक न्यायसंगत नियम बनाने का प्रस्ताव किया, लेकिन अफसोस कि अबतक कोई जवाब नहीं दिया गया।
हाई कोर्ट द्वारा याचिका खारिज करने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशांत भूषण ने कहा कि बृहस्पतिवार को फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। जनता के बीच जाएंगे और अपने चुनावी अभियान को जोर शोर से चलाएंगे।