Move to Jagran APP

MP Chunav 2018 : बसपा ने किया व्यापमं के प्रमुख आरोपित जगदीश सगर का बचाव

MP Chunav 2018 बसपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार का दावा है कि डॉ. सगर की गोहद क्षेत्र में अच्छी छवि है, इसलिए पार्टी ने उस पर दांव लगाया है।

By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 07:04 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 07:04 PM (IST)
MP Chunav 2018 : बसपा ने किया व्यापमं के प्रमुख आरोपित जगदीश सगर का बचाव
MP Chunav 2018 : बसपा ने किया व्यापमं के प्रमुख आरोपित जगदीश सगर का बचाव

भोपाल। टिकट वितरण के समय व्यापमं के प्रमुख आरोपी डॉ. जगदीश सगर से संपर्क के नाम पर न नकुर करने वाली बसपा अब उसके बचाव में उतर आई है।

loksabha election banner

बसपा के टिकट पर गोहद से चुनावी अखाड़े में उतरे डॉ. सगर के बारे में पार्टी का तर्क है कि आरोप लगने से कुछ नहीं होता। उसके खिलाफ कोई अहम साक्ष्य नहीं है। वह अदालत से निर्दोष छूट जाएगा। जनता यदि दोषी मानती है तो चुनाव में उसे खुद ही खारिज कर देगी।

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार का दावा है कि डॉ. सगर की गोहद क्षेत्र में अच्छी छवि है, इसलिए पार्टी ने उस पर दांव लगाया है। अहिरवार कहते हैं कि समाज के लोगों में भी उसका प्रभाव है। रही बात व्यापमं महाघोटाले से जुड़े आरोपों की तो उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है। वह बताते हैं कि सगर की पत्नी जिला पंचायत की सदस्य रही हैं, इसलिए पूरे परिवार का क्षेत्र में अच्छा प्रभाव है।

आरोपों से कुछ नहीं होता

उन्होंने यह भी तर्क दिया कि क्षेत्रीय और जिला स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों की पैरवी के बाद ही उसे टिकट दिया गया है। गोहद से चुनाव लड़ रहे मंत्री लालसिंह आर्य के खिलाफ वह पूरी मजबूती से मैदान में है। अहिरवार से जब यह पूछा गया कि व्यापमं के प्रमुख आरोपी होने के बावजूद डॉ. सगर को टिकट देने की क्या विवशता रही? इस पर उनका जवाब था कि केवल आरोप लगने से कुछ नहीं होता। अदालत उसका निर्णय करेगी। अहिरवार यह भी सवाल उठाते हैं कि आरोप तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.