Amit Shah Rally in MP: अमित शाह ने नरसिंहपुर में कांग्रेस पर बोला हमला
भाजपा अध्यक्ष के राष्ट्रीय अमित शाह सोमवार को नरसिंहपुर में सभा करने पहुंचे।
नरसिंहपुर। भाजपा अध्यक्ष के राष्ट्रीय अमित शाह सोमवार को नरसिंहपुर में सभा करने पहुंचे। मंच से अपने भाषण में उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी आपकी पार्टी के अध्यक्ष के परिवार ने चार पीढ़ियों तक राज किया, लेकिन देश में कोई काम नहीं हुआ। कमलनाथ को अब जनता की याद आ रही है। कांग्रेस को अपनी चार पीढ़ियों का हिसाब देना चाहिए।
शाह ने कहा कि याद है आपको बंटाधार की सरकार ने क्या किया। 10 साल तक कांग्रेस की सरकार थी। इन दस सालों में देश में आतंकी हमले लगातार होते रहे, कई लोग बैंकों से पैसा लेकर भाग गए। इस बार नरेंद्र मोदी की सरकार आई तब उरी में आतंकियों ने हमला किया। इसके बाद 10 दिन के अंदर ही आतंकियों का सफाया कर दिया गया।
अमित शाह ने कहा कि 15 साल के भाजपा शासन में हमने शून्य प्रतिशत पर लोन दिया। हमने किसानों का सपोर्ट प्राइज के माध्यम से उपज खरीदा। अगले 5 साल में हम किसानों की आय दोगुना करने की ओर बढ़ रहे हैं। हमने शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम किया है। आज प्रदेश का बच्चा मध्यप्रदेश में ही पढ़ाई कर सकता है यह काम शिवराज सरकार ने किया है।
1 लाख 85 हजार 464 करोड़ का बजट कर दिया है। आज मैं राहुल को चैलेंज करता हूं कि आपके विकास और हमारे विकास पर किसी भी युवा मोर्चा के युवा से चर्चा कर ले। कमलनाथ जी पूछ रहे थे कि मोदी ने जनता के लिए क्या किया, तो कमलनाथ बाबू आप आंकड़े उठाकर देख लो मध्यप्रदेश को मोदी ने क्या दिया। मोदी जी ने बिजली, आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन दिया। आप हिसाब मांग रहे हैं। नरसिंहपुर की जनता हमारी माई बाप है मालिक है। हमारी संस्कृति है कि हम पाई पाई और पल पल का हिसाब देते हैं। जनता के लिए मोदी 129 योजनाएं लेकर आएं हैं। 129 योजनायें पूरे देश और गरीब के कल्याण के लिए काम कर रही हैं। इसके पहले उन्होंने मैंहर में त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां शारदा शक्तिपीठ के दर्शन कर पूजा अर्चन किया।