Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2019: महिला अत्याचार, दुष्कर्म से लेकर हत्या के आरोपी तक चुनाव मैदान में

Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड चुनाव में तीन उम्‍मीदवारों पर महिला से अत्याचार एक पर दुष्कर्म व चार प्रत्याशियों पर हत्या का आरोप का मुकदमा चल रहा है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 11:00 AM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 12:20 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: महिला अत्याचार, दुष्कर्म से लेकर हत्या के आरोपी तक चुनाव मैदान में
Jharkhand Election 2019: महिला अत्याचार, दुष्कर्म से लेकर हत्या के आरोपी तक चुनाव मैदान में

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019  झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 के द्वितीय चरण में 260 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें शामिल 67 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आपराधिक मामलों वाले 67 प्रत्याशियों में 44 ऐसे हैं, जिनपर गंभीर मामले दर्ज हैं। महिलाओं पर अत्याचार से संबंधित केस के कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें एक प्रत्याशी ऐसा है, जिसने अपने ऊपर दुष्कर्म से संबंधित मामला दर्ज होने की बात कही है। वहीं, चार प्रत्याशियों ने खुद को हत्या का आरोपित बताया है। इसका खुलासा एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म की रिपोर्ट से हुआ है।

loksabha election banner

गंभीर अपराध वाले 44 प्रत्याशियों में कांग्रेस के कुल छह उम्मीदवारों में से तीन, झामुमो के 14 उम्मीदवारों में से पांच, भाजपा के 29 उम्मीदवारों में से पांच, झाविमो के 20 उम्मीदवारों में से पांच और आजसू के 12 उम्मीदवारों में से एक शामिल है। इनमें आठ प्रत्याशियों ने अपने ऊपर हत्या के प्रयास से संबंधित मामला दर्ज होने की बात बताई है। जबकि, तीन उम्मीदवारों ने ऐसे कांडों में दोष साबित होने की भी जानकारी दी है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण में कांग्रेस के कुल छह उम्मीदवारों में से चार, जेएमएम के 14 उम्मीदवारों में से सात, आजसू पार्टी के 12 उम्मीदवारों में से 5, बीजेपी के 20 उम्मीदवारों में से आठ और झाविमो के 20 उम्मीदवारों में से आठ के ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

द्वितीय चरण के इन उम्मीदवारों पर दर्ज हैं मामले

  1. रघुवर दास : भाजपा से जमशेदपुर पूर्वी के उम्मीदवार। इनपर दो मामले दर्ज हैं। ये मामले नाजायज मजमा जुटाना, कानून हाथ में लेना आदि से संबंधित हैं।
  2. सालखन मुर्मू : मझगांव से जदयू के उम्मीदवार। इनपर भाषा, धर्म, निवास के नाम पर दो गुटों को भड़काने व दंगा फैलाने का आरोप है।
  3. बन्ना गुप्ता : जमशेदपुर पश्चिम सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार। इनपर तोडफ़ोड़, लोगों को भड़काने सहित कई आरोप हैं।
  4. गोपाल कृष्ण पातर : तमाड़ सीट पर एनसीपी के उम्मीदवार। इनपर हत्या, साजिश रचने व चोरी के मामले में एक केस दर्ज है।
  5. कुंदन पाहन : झापा के टिकट पर तमाड़ के प्रत्याशी। हत्या, दुष्कर्म, रंगदारी, अपहरण, नक्सल केस, विस्फोट, लूट, डकैती का आरोप। कुल 44 केस में 59 गंभीर धाराएं।
  6. गार्दी सोय : खरसांवा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी। हत्या, जालसाजी, चोरी, डकैती, अपहरण-हत्या, अपराधिक साजिश रचने के आरोपित। कुल पांच केस में 14 गंभीर धाराएं।
  7. बंधु तिर्की : मांडर सीट पर झाविमो के प्रत्याशी। विभिन्न समुदाय, ग्रुप के बीच दुश्मनी पैदा करना, मारपीट, जालसाजी, भ्रष्टाचार आदि के आरोपित। कुल 10 केस में 13 गंभीर धाराएं।
  8. विजय कुमार सिंह : पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर। निर्दलीय प्रत्याशी हैं। कुल चार केस में 10 गंभीर धाराएं। इनमें जालसाजी, गलत तरीके से जमीन का धंधा, चोरी आदि का आरोप शामिल।
  9. रेयाज शरीफ : पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर से ऑल इंडिया मजलिस ए इतेहादुल मसलमिन के प्रत्याशी। इनपर दो केस है, जिनमें सात गंभीर धाराएं लगी हैं। हत्या के प्रयास, मारपीट व धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप है।
  10. दशरथ गगराई : सरायकेला खरसावां से जेएमएम के उम्मीदवार हैं। इनपर छह केस है, जिनमें पांच गंभीर धाराएं हैं। इनपर हत्या का प्रयास, संपत्ति की चोरी, आम्र्स एक्ट आदि का आरोप।
  11. संजीव सरदार : पूर्वी सिंहभूम के पोटका से जेएमएम के उम्मीदवार हैं। इनपर तीन केस है और छह गंभीर धाराएं लगी हैं। इनपर हत्या का प्रयास, चोरी, शिलापट्ट तोडऩे, नाजायज मजमा जुटाने आदि का आरोप है।
  12. इश्वरी राणा : पूर्वी सिंह सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी हैं। इनपर कुल दो केस हैं, जिनमें छह गंभीर धाराएं लगी हैं। इनपर मारपीट, तोडफ़ोड़ व हत्या के प्रयास का आरोप है।
  13. गणेश महली : सरायकेला सीट पर भाजपा के प्रत्याशी हैं। कुल दो केस हैं, जिनमें मारपीट, तोडफ़ोड़, रंगदारी, लोगों को मारपीट के लिए उकसाना सहित अन्य आरोप शामिल हैं।
  14. देवकुमार धान : मांडर सीट पर भाजपा के उम्मीदवार हैं। इनपर कुल दो केस है, जो हत्या के प्रयास, अपहरण, चोरी की संपत्ति स्वीकार करने का आरोप है।
  15. संजय महली : मांडर सीट पर पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के प्रत्याशी हैं। इनपर कुल दो केस हैं जो मारपीट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी आदि से संबंधित है।
  16. शशि कांत भगत : सिसई सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी। इनपर कुल एक केस है, जो एससी-एसटी एक्ट, शादी के उद्देश्य से अपहरण, जहर खाने के लिए प्रेरित करने जैसे आरोप हैं।
  17. रामदास सोरेन : घाटशिला से जेएमएम के उम्मीदवार हैं। इनपर एक केस है, जो चुनाव को प्रभावित करने व मारपीट से संबंधित है।
  18. भूषण बाड़ा : सिमडेगा से निर्दलीय प्रत्याशी हैं। इनपर दो केस हैं, जो छेड़खानी, मारपीट व धार्मिक भावना से छेड़छाड़ का आरोप है।
  19. कुणाल षाडंगी : यह बहरागोड़ा से भाजपा के प्रत्याशी हैं। इनपर मारपीट, सड़क जाम सहित अन्य आरोप हैं।
  20. समीर कुमार मोहंती : बहरागोड़ा से जेएमएम के प्रत्याशी हैं। इनपर कुल तीन केस है, जो चोरी, रंगदारी व गैरकानूनी कार्य करने का आरोप है।
  21. हरमोहन महतो : झाविमो से बहरागोड़ा के प्रत्याशी हैं। इनपर कुल दो केस है, जो मारपीट, नाजायज मजमा जुटाने सहित अन्य आरोप हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.