Move to Jagran APP

Lok Sabha Elections: खुद की जीत से ज्यादा JJP की हार पर रहेगा इनेलो का फोकस

हरियाणा के लोकसभा चुनाव में कई सीटों पर रोचक समीकरण बनते जा रहे हैं। इनेलो का मुख्य उद्देश्य भिवानी लोकसभा सीट पर अपनी जीत से ज्यादा JJP की हार रहेगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 10:22 AM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 08:23 AM (IST)
Lok Sabha Elections: खुद की जीत से ज्यादा JJP की हार पर रहेगा इनेलो का फोकस

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के लोकसभा चुनाव में कई सीटों पर रोचक समीकरण बनते जा रहे हैं। जननायक जनता पार्टी व इनेलो ने भिवानी लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने के बाद विपक्षी राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति बदलने के लिए मजबूर कर दिया है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला की कर्म स्थली रहा है। यहां से कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई भी चुनाव जीत चुके हैैं।

loksabha election banner

JJP ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से स्वाति यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर वोटों की संख्या के आधार पर यादव (अहीर) समुदाय दूसरे नंबर पर आता है। जातिवाद के पैमाने को आधार बनाया जाए तो स्वाति यादव को इसका लाभ मिल सकता है। वह महेंद्रगढ़ की बेटी हैं। इसके चलते अपने क्षेत्र के लोगों का भी उन्हें समर्थन मिल सकता है। भिवानी क्षेत्र के जाट समुदाय में अजय चौटाला की अच्छी पकड़ है।

इन समीकरणों के आधार पर भिवानी का मुकाबला रोचक बन गया है। दूसरी तरफ इनेलो ने भी यहां से पूर्व सैनिक बलवान सिंह यादव फौजी को चुनाव मैदान में उतार दिया है। इनेलो प्रत्याशी का मुख्य लक्ष्य यादव समुदाय की वोट में सेंध लगाकर JJP प्रत्याशी को कमजोर करना होगा, जबकि भिवानी लोकसभा क्षेत्र में पूर्व सैनिकों की वोट भारी संख्या में है।

इनेलो प्रत्याशी द्वारा यहां पूर्व सैनिकों के समर्थन से यादव समुदाय को एकजुट किया जाएगा। इनेलो का मुख्य उद्देश्य भिवानी लोकसभा सीट पर अपनी जीत से ज्यादा JJP की हार रहेगा। कांग्रेस ने इस सीट पर पूर्व सांसद श्रुति चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है, जो पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल की पोती और कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी की बेटी हैैं। भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान सांसद धर्मबीर जाट समुदाय से हैैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.