CG elections 2018: प्रथम चरण का प्रचार थमने से पहले BSP प्रत्याशी भाजपा में शामिल
प्रथम चरण की 18 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान होना है।
By Sandeep ChoureyEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 09:10 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 09:10 AM (IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ व बसपा गठबंधन को प्रथम चरण का प्रचार थमने से पहले जोरदार झटका लगा है। डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अशोक वर्मा ने शुक्रवार शाम को भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन कर लिया। गठबंधन अब अंत समय में किसे अपना समर्थन दें इस पर मंथन चल रहा है।
बसपा के जिम्मेदार लोग इस बात को स्वीकार तो कर रहे हैं कि उम्मीदवार ने पार्टी की आस्था बदल दिया है पर कोई भी कुछ स्पष्ट कहने की स्थिति में नहीं है। हालांकि मान मनौव्वल का प्रयास चल रहा है। प्रथम चरण की 18 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान होना है।
चुनाव प्रचार का शोर आज शनिवार शाम थमना है। इससे पहले हुए इस उठापटक को भाजपा की बड़ी राजनीतिक जीत माना जा रहा है। बसपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी मिठाई लाल भारती ने कहा कि उन्हें भी ऐसी सूचना है। कल उनसे बात करने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें