गाजियाबादः मेयर चुनाव के लिए मतदान संपन्न, भाजपा-सपा में टक्कर
महापौर उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। मतदान रविवार सुबह सात बजे शुरू हुआ, मतदान के दौरान किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
गाजियाबाद। महापौर उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। मतदान रविवार सुबह सात बजे शुरू हुआ, मतदान के दौरान किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
मतदान शुरू होने के साथ अनियमितता की खबरें भी मिलीं। कई जगह लोगों ने शिकायत की है कि उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब है।
शिप्रा रिवेरा में 2011 की वोटर लिस्ट से मतदान हो रहा है। जिन लोगो के वोटर आईकार्ड हैं उनका नाम भी मतदाता सूची में नहीं है। लोग मतदान के लिए गए, लेकिन वोट नहीं डाल पाए। हैरानी इस बात भी जताई जा रही है कि मृतकों के नाम सूची में हैं, लेकिन जीवित लोगों के नाम नहीं हैं।
तीन प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। 252 मतदान केंद्रों के 1,114 पोलिंग बूथों पर 11 लाख 77 हजार 276 मतदाता वोट डालेंगे।
केजरीवाल ने दी लोगों को बधाई- 'आज ही दिन दिल्ली को हुआ था AAP से प्यार'
इनमें 6 लाख 48 हजार 119 पुरुष व 5 लाख 29 हजार 157 महिला मतदाता शामिल हैं। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराने के लिए 3,300 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। प्रशासन की ओर मतदान में करीब पांच हजार पीठासीन, सहायक पीठासीन, मतदान कार्मिकों को डयूटी पर लगाया गया है।
40 सेक्टर मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट, 12 जोनल मजिस्ट्रेट, पांच सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, दो-दो कोर्डिनेशन अधिकारी चुनाव में लगाए गए हैं। गाजियाबाद में महापौर चुनाव पांचवीं बार हो रहा है। 1998 में नगर निगम के गठन के बाद से लेकर लगातार चार बार यह सीट भाजपा के पास ही रही है।
भाजपा जहां अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए मैदान में है, वहीं सपा बदलाव व विकास के नाम पर चुनाव लड़ रही है। पिछले चुनाव में भाजपा के तेलूराम कांबोज से मामूली अंतर से हारने वाले सुधन रावत फिर से सपा के टिकट पर मैदान में हैं।
भाजपा से आशु वर्मा, कांग्रेस से लालमन पाल समेत कुल 11 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।