भीषण गर्मी ने ली दो की जान
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी ने दो और लोगों की जान ले ली है। दिल्ली में गर्मी से अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। दोनों लोगों की मौत गर्मी से
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी ने दो और लोगों की जान ले ली है। दिल्ली में गर्मी से अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। दोनों लोगों की मौत गर्मी से होना बताया जा रहा है।
बुधवार सुबह जवाहर लाल नेहरू स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स के पास दो लोगों के शव आसपास बरामद हुए। शव मिलते ही लोगों में हड़कंप मंच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। इससे पहले कनॉट प्लेस इलाके में एक व डिफेंस कॉलोनी में दो लोगों की मौत के साथ अब तक दिल्ली में कुल पांच लोगों की गर्मी से जान जा चुकी है।