दिल्ली में किशोर के साथ दरिंदगी, युवकों ने अगवा कर गर्म सलाखों से दागा
तीन युवकों ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए 14 साल के किशोर को अगवा किया। इसके बाद कमरे में ले गए जहां पर पहले तो उसे जमकर पीटा फिर गर्म सलाखों से दागा।
नई दिल्ली (जेएनएन)। तीन युवकों ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए 14 साल के किशोर को अगवा किया। इसके बाद कमरे में ले गए जहां पर पहले तो उसे जमकर पीटा फिर गर्म सलाखों से दागा। परिजनों का आरोप है कि युवकों ने बच्चे के साथ कुकर्म भी किया। पूरा मामला दिल्ली के शकरपुर इलाके का है। पीड़ित किशोर नजदीक के स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है।
आरोप है कि शकरपुर एच ब्लॉक में किराये के मकान में रहने वाले तीन युवकों ने आठवीं कक्षा के छात्र को गली से उठा लिया। किशोर छात्र के पूरे शरीर पर गर्म सलाखों से जले होने के निशान मौजूद हैं। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ कुकर्म किया गया है।
दोस्त के मिलकर किया ये घिनौना काम
मारपीट में मामला दर्ज
हालांकि पुलिस ने मारपीट की धाराओं में ही मामला दर्ज किया है। इसे लेकर लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। रात में मेडिकल के बाद पुलिस दोपहर 2:00 बजे फिर से बच्चे को लेकर मेडिकल कराने के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंची तो मौके पर लोगों ने जबरदस्त हंगामा भी किया।
केंद्र से DCW अध्यक्ष का तीखा सवाल, 'आपको और कितने निर्भया कांड चाहिए?
स्थानीय निगम पार्षद सुशील उपाध्याय और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय वर्मा के साथ एक एनजीओ की टीम भी पहुंची। नेताओं का कहना है कि 24 घंटे में अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदर्शन किया जाएगा।