Move to Jagran APP

रेप का वीडियो बनाकर पीडि़ता से बोला आरोपी, 'मेरे साथ फोटो भी खिचाओ'

इसे कहते हैं शोषण और अत्‍याचार की पराकाष्‍ठा। एक दुष्‍कर्मी ने एक महिला के साथ दुष्‍कर्म किया। उसका वीडियो भी बनाया। इतने से जब वह संतुष्‍ट नहीं हुआ तो महिला के बच्‍चे को उठा ले गया।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2015 04:12 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2015 09:15 AM (IST)
रेप का वीडियो बनाकर पीडि़ता से बोला आरोपी, 'मेरे साथ फोटो भी खिचाओ'

फरीदाबाद । इसे कहते हैं शोषण और अत्याचार की पराकाष्ठा। एक दुष्कर्मी ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बनाया। इतने से जब वह संतुष्ट नहीं हुआ तो महिला के बच्चे को उठा ले गया।

loksabha election banner

उसने महिला के समक्ष फिर एक नई मांग रखी। उसने कहा मेरे साथ फोटो खिंचाओं तब हम बच्चे को छोड़ेंगे। महिला से पैसा भी वसूला। लेकिन तब भी उसने महिला का पिंड नहीं छोड़ा आजिज आकर महिला ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी फरार है।

दरअसल, पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और उसका वीडि़यो बनाया गया। इसके बाद दुष्कर्मी पीडि़ता के बच्चे को उठा ले गया। उसने बच्चे को छोडऩे के बदले अपने साथ फोटो खिचवाने के लिए कहा। फोटो खिचवाने के बाद वह बच्चे को वापस छोड़ गया।

इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और पैसे की मांग करता था। पीडि़त ने उसे रुपये भी दिए, फिर भी उसने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनया। वह अब उसे जान से मारने की धमकी देता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.