Move to Jagran APP

दादरी कांडः बिसाहड़ा गांव के शुद्धिकरण का कार्यक्रम रद, पुलिस बल तैनात

दादरी कांड को लेकर चर्चा में आए बिसाहड़ा गांव में शुद्धिकरण का कार्यक्रम रद कर दिया गया है। यह कार्यक्रम प्रशासन की सख्ती के बाद रद किया गया है। किसी भी अनहोनी की आशंका के बीच बिसाहड़ा में आज बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 07 Dec 2015 08:35 AM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2015 11:25 AM (IST)

नोएडा। दादरी कांड को लेकर चर्चा में आए बिसाहड़ा गांव में शुद्धिकरण का कार्यक्रम रद कर दिया गया है। यह कार्यक्रम प्रशासन की सख्ती के बाद रद किया गया है। किसी भी अनहोनी की आशंका के बीच बिसाहड़ा में आज बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि गांव बिसाहड़ा में कथित गौमांस खाने की अफवाह के बाद इकलाख की हत्या हुई थी। गांव के मंदिर में आई साध्वी हर्षसिद्धि गिरी ने आज गांव को गौमूत्र और गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करने का कार्यक्रम आयोजित किया था। गांव वालों का विश्वास है कि इसके बाद पहले की तरह सुख-शांति आएगी।

साध्वी ने शुद्धिकरण के लिए बनारस से 50 लीटर गंगाजल मंगाया था। गांव में आराध्य यात्रा निकालकर गोमूत्र और गंगा जल का छिड़काव किया जाना था।

साध्वी का मानना है कि इससे गांव में पहले की तरह शांति रहेगी और लोग सुकून से रह सकेंगे। आराध्य यात्रा बिसाहड़ा गांव के मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य द्वार पर खत्म होगी।

याद रहे कि बिसाहड़ा गांव में 28 सितंबर की रात गोहत्या की सूचना पर गांव के इकलाख की पीटकर हत्या कर दी गई थी और उसके बेटे दानिश को उपद्रवियो ने अधमरा कर दिया था। घटना के बाद से गांव के सैकड़ो युवा फरार हैं। गांव के शुद्धिकरण और युवाओ को गांव में वापस बुलाने के लिए ग्रामीणो ने साध्वी हर्षसिद्धि गिरी से एक आराध्य यात्रा निकालने का आग्रह किया था।

शुद्धिकरण के दौरान पुलिस बल रहेगा मौजूद
गांव में यात्रा के दौरान पूरे गांव में पुलिस बल मौजूद रहेगा। यात्रा के साथ पुलिस की गाडि़यां भी चलेंगी।

वापस लौटे युवा तो बने बात
लोगो का कहना है कि आराध्य यात्रा का फायदा तब होगा, जब गांव से गायब युवा वापस घर लौट आएं। पुलिस के डर से गांव से गायब युवा ढाई महीने बाद भी वापस लौटकर नही आए हैं। बीते मंगलवार को गांव में हुई पुलिस की दबिश से गांव में फिर से तनाव व्याप्त हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.