बुराई पर अच्छाई की जीत, पीएम बोले- कुछ कर गुजरने का लें संकल्प
पीएम मोदी ने विजयादशमी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सुभाष पार्क में रावण का दहन कर दिया गया है।
नई दिल्ली [जेएनएन]। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। रावण दहन कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे उत्सव खेत से लेकर प्रकृति और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़े हुए हैं। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि विजयादशमी पर भगवान राम की तरह संकल्प लेकर साल 2022 तक देश को सकारात्मक सहयोग दें।
Effigies of Ravan, Kumbhakarn and Meghnad burnt at Delhi's Red Fort Ground in the presence of President Kovind and PM Modi #Dussehra pic.twitter.com/7oj1ZFRM9D
— ANI (@ANI) September 30, 2017
विजयादशमी के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि प्रभु राम के आदर्शों को आचरण में लाने का प्रयास करें। साथ ही उन्होंने भगवान राम से जुड़ा एक प्रसंग भी सुनाया।
Prabhu Ram ke jeevan aadarsh aaj puri manavta ke liye atyadhik prasangik hain: President Kovind #Vijayadashami pic.twitter.com/JCQLtbTb7z— ANI (@ANI) September 30, 2017
सुभाष पार्क में पीएम नरेंद्र मोदी ने धनुष से बाण चलाकर रावण दहन कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है, जहां मेघनाद और कुंभकरण को जला दिया गया है। सुभाष पार्क में रावण का दहन कर दिया गया है।
Effigies of Ravan, Kumbhakarn and Meghnad burnt at Delhi's Red Fort Ground in the presence of President Kovind and PM Modi #Dussehra pic.twitter.com/7oj1ZFRM9D— ANI (@ANI) September 30, 2017
इससे पहले रावण दहन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के साथ दिल्ली के लाल किला पहुंचे। लाल किला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन व विजय गोयल तथा दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद हैं। रामलीला मैदान पहुंचे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री व अन्य अतिथियों ने परंपरा के अनुसार पूजा भी की।
Delhi: PM Narendra Modi arrives at Red Fort Ground for #Vijayadashami celebrations, interacts with former PM Manmohan Singh. pic.twitter.com/QAsgRbjHS8— ANI (@ANI) September 30, 2017
पीएम के दशहरा पर्व में शामिल होने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी के साथ पैरामिलिट्री और दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं। पीएम मोदी ने विजयादशमी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पटना के गांधी मैदान में रावण दहन हो चुका है। इस दौरान रावण, मेघनाद और कुंभकरण का पुतला जला दिया गया है।
यह भी पढ़ें: न हिंदू न मुसलमान, सबके दिलों में हैं राम, जानें- क्या है मुजीबुर व सादिक की भूमिका