Move to Jagran APP

रक्षा बंधन पर सौगात : महिला सुरक्षा का जिम्‍मा अब महिलाओं के हाथ

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर सभी जिलों में महिला पुलिस थानों की सौगात देने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में रेवाड़ी, गुड़गांव व सोनीपत, पलवल, महेंद्रगढ़ जनपद में भी अत्‍याधुनिक सुवधिाओं से लैस महिला थाना खोला गया है। हालांकि सोनीपत प्रदेश

By Ramesh MishraEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 10:59 AM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 05:46 PM (IST)
रक्षा बंधन पर सौगात : महिला सुरक्षा का जिम्‍मा अब महिलाओं के हाथ

सोनीपत/रेवाड़ी/ गुड़गांव/फरीदाबाद। महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर सभी जिलों में महिला पुलिस थानों की सौगात देने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में रेवाड़ी, गुड़गांव व सोनीपत, पलवल, महेंद्रगढ़ जनपद में भी अत्याधुनिक सुवधिाओं से लैस महिला थाना खोला गया है। हालांकि सोनीपत प्रदेश का पहला जिला है, जहां पर वर्ष 1995 में महिला थाना स्थापित कर दिया गया था।

loksabha election banner

फरीदाबाद : आशा रानी बनी प्रभारी

फरीदाबाद महिला थाने का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व विधायक विपुल गोयल ने किया। पुलिस आयुक्त सुभाष यादव ने महिला पुलिस थाने के उद्घाटन के मौके पर कहा कि महिलाआें को और न्याय मिल पाएगा। महिला थाना यहां के सेक्टर 16 ए में साई मंदिर के सामने पुराने रोजगार कार्यालय परिसर में बनाया गया है। आशा रानी को महिला थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।

पलवल : सुशीला के हाथाें कमान

पलवल में महिला पुलिस थाना का उद्धाटन मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा ने किया। साथ में एसपी मिकेष जैन व जिला उपायुक्त अशोक मीणा, एसपी मितेष जैन भी मौजूद रहे। महिला थाना पुराने तहसील भवन को नया रूप दिया गया है। इस मौके पर महिला पुलिसकर्मियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। सुशीला को महिला थाना का प्रभारी बनाया गया है।

रेवाड़ी : सुशील ने संभाली नए थाने की जिम्मेदारी

रेवाड़ी जिले में पुलिस लाइन में सुबह 11 बजे सहकारिता राज्य मंत्री बिक्रम यादव महिला थाने का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में दक्षिण रेंज की आईजी ममता सिंह व पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह भी मौजूद रहें। जिले में महिलाअों से जुड़े सभी मामलों की जांच महिला थाना द्वारा की जाएगी। महिला थाना में ही डीएसपी पूजा डाबला का कार्यालय होगा तथा अनुभवी इंस्पेक्टर सुशील के हाथों में थाने की कमान होगी। महिलाओं के लिये जिले में चल रही महिला सेल थाने का ही हिस्सा होंगी।

महिलाओं को कानूनी सलाह देने के साथ-साथ पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग भी की जाएगी। महिला इस थाने में नहीं आ सकती तो वह अपने नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करा सकती है। थाने में 2 पीसीआर, 3 गाडियां व 3 मोटरसाइकिलों की व्यवस्था की गई है। थाने में इंस्पेक्टर सुशील के अतिरिक्त एक सब इंस्पेक्टर, एएसआई, चार हैड कांस्टेबल, दो वायरलेस थानेदार, दो ड्राइवर, एक एमएचसी व 14 कांस्टेबल की नियुक्ति की गई है। थाने में 2 पीसीआर, 3 गाडियां व 3 मोटरसाइकिलों की व्यवस्था की गई है।

गुड़गांव : महिला थाने में 34 पुलिसकर्मियों की तैनाती

गुडग़ांव में यहां के सेक्टर 51 में बने महिला थाना का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व गुडग़ांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने किया। महिला इंस्पेक्टर की अगुवाई में 34 पुलिस कर्मी तैनात की गई हैं। थाने की पीसीआर व थाना प्रभारी की जिप्सी की चालक भी महिला पुलिस कर्मी होंगी। गनमैन के रूप में ही महिला पुलिस कर्मी ही नजर आएंगी। रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में आज प्रदेश में कई जिलों मे महिला थाने खुल रहे हैं लेकिन तय कार्यक्रम के अनुसार गुडग़ांव के महिला थाने की शुरुवात सबसे पहले होगी।

सोनीपत : महिला थाने का हुआ विस्तार

सोनीपत के ही खानपुर में भी एक और महिला थाना संचालित है। अब विभाग ने सोनीपत शहर के महिला थाना का विस्तार करने का निर्णय लिया, जिसका उद्घाटन आज शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन करेंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

तीन वर्ष में बसाए 32 सौ परिवार
सोनीपत में महिला थाना बनने से पहले यहां पर परिवार परामर्श केंद्र होता था, जिसे महिला थाना बनाया गया था। उसके बाद से यहां महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज करने के साथ ही काउंसलिंग के माध्यम से उनके घर टूटने से बचाने का भी प्रयास किया जाता है। तीन वर्ष के रिकार्ड पर नजर दौड़ाए तो महिला थाना पुलिस ने करीब 32 सौ घरों को काउंसलिंग के माध्यम से टूटने से बचाया है। इसमें वर्ष 2013 में पुलिस के पास करीब 1025 शिकायत आई थी। जिसमें से 950 से अधिक मामलों में पति-पत्नी की काउंसलिंग करवाने पर वह घर बसाने को तैयार हो गए। वर्ष 2014 में 1290 शिकायत महिला थाना व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के माध्यम से पहुंची। इस पर पुलिस ने करीब पौने 12 सौ मामलों में कांउसलिंग के माध्यम से दोनों पक्षों का घर बसाने में मदद की। वर्ष 2015 में अब तक 1179 शिकायत आई थी। जिसमें से 1050 शिकायत काउंसलिंग के माध्यम से निपटा दी गई।

ज्यादातर महिला स्टाफ है नियुक्त
महिला पुलिस स्टेशन में 90 फीसद स्टाफ महिलाओं का है। महिला पुलिस स्टेशन में थाना प्रभारी के अलावा एक निरीक्षक, दो उप निरीक्षक, तीन एएसआइ, चार हवलदार व 20 महिला पुलिस कर्मी है। महिला पुलिस स्टेशन में डीएसपी व प्रोटेक्शन अधिकारी का कार्यालय होगा। इसके अलावा थाने में परामर्श केंद्र भी बनाया जाएगा, जिससे समझौता होने योग्य घरेलू विवादों को अपने स्तर पर सुलझाया जा सके।

तीन पीसीआर राडर मिली
सोनीपत महिला थाना में तीन पीसीआर राइडर उपलब्ध करवाई गई है। तीनों राइडर पर महिला पुलिस कर्मी ही गश्त करेंगी। जिससे महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध को कम किया जा सके। महिला राइडर से कोई भी महिला आसानी से अपनी शिकायत बता सकेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.