दिल्ली: दोस्तों से झगड़े के बाद गायब हुआ 12वीं का छात्र, परिजन परेशान
करीब 10 दिन बीत जाने के बाद भी दिल्ली से लापता हुए छात्र का अब तक सुराग नहीं मिला है। परिजनों को उसके साथ अनहोनी की आशंका सता रही है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। ज्योति नगर इलाके में स्कूल में झगड़े के बाद बारहवी का एक छात्र दीपक प्रजापति (17) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में उसके कई सहपाठियों से पूछताछ भी की जा चुकी है। करीब 10 दिन बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों को उसके साथ अनहोनी की आशंका सता रही है।
जानकारी के मुताबिक दीपक परिवार के साथ ई-421, गली नंबर-16, अशोक नगर में रहता था। परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है। वह घर के पास ही स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ता था। पिता ओमप्रकाश ने बताया कि 8 अक्टूबर को स्कूल के अन्य छात्रों के साथ उसका झगड़ा हुआ था। इससे वह काफी परेशान था।
'मुस्लिम लड़के को हाथ लगाने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, टुकड़े-टुकड़े कर देंगे'
9 अक्टूबर को दीपक ट्यूशन के लिए घर से निकला। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया। 10 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को जांच में पता चला है कि दीपक ने घर से निकलने के बाद अपना मोबाइल एक दुकान में बेच दिया था। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है।
नजीब की आंच में सुलग रहा JNU, आंदोलनरत छात्रों ने छोड़ा छात्रसंघ का साथ