Move to Jagran APP

मनोज तिवारी ने की यमुना घाट की सफाई, 'आप' पर लगाया राजनीति करने का आरोप

तिवारी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार न सिर्फ छठ पूजा के कार्यक्रम में राजनीति की गुंजाइश तलाश रही है, बल्कि बरसों से छठ पूजा में सेवा करती आ रही समितियों का भी अपमान कर रही है।

By Amit MishraEdited By: Published: Sun, 22 Oct 2017 08:01 PM (IST)Updated: Mon, 23 Oct 2017 07:18 AM (IST)
मनोज तिवारी ने की यमुना घाट की सफाई, 'आप' पर लगाया राजनीति करने का आरोप
मनोज तिवारी ने की यमुना घाट की सफाई, 'आप' पर लगाया राजनीति करने का आरोप

नई दिल्ली [जेएनएन]। छठ महापर्व को देखते हुए रविवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सोनिया विहार स्थित दूसरा पुस्ता यमुना घाट पर सफाई कराई। उन्होंने खुद भी सफाई की और बेदी तैयार करने में मदद करने के साथ-साथ घाट का निरीक्षण भी किया। सफाई अभियान में नगर निगम कर्मचारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी श्रमदान किया। घाट पर फैली गंदगी को ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो टिपर में उठाकर हटाया गया।

loksabha election banner

मनोज तिवारी ने कहा कि स्वच्छता के बगैर छठ पूजा संभव नहीं है। इसलिए पिछले एक सप्ताह से रात दिन काम कर निगम कर्मचारियों ने छठ घाटों का स्वच्छ स्वरूप तैयार किया है। इसे बरकरार रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

दिल्ली सरकार पर लगाए तीखे आरोप

तिवारी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार न सिर्फ छठ पूजा के कार्यक्रम में राजनीति की गुंजाइश तलाश रही है, बल्कि बरसों से छठ पूजा में सेवा करती आ रही समितियों का भी अपमान कर रही है। ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि केजरीवाल वर्षों से सेवा में लगी छठ समितियों को नजरअंदाज कर पर्दे के पीछे से अपने लोगों को छठ के नाम पर राजनीति करने के लिए नई छठ समितियां बना रहे हैं।

सफाई के समय इनकी रही मौजूदगी

सफाई अभियान के मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, मंत्री गजेंद्र यादव, भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह, मंत्री नीरज तिवारी, शैलेंद्र सिंह मोंटी, मीडिया संपर्क विभाग के प्रमुख नीलकांत बख्शी, उत्तर पूर्वी जिलाध्यक्ष अजय महावर, महामंत्री भंवर सिंह, निगम पार्षद राजकुमार बल्लन, प्रमोद गुप्ता, सत्यपाल सिंह, अग्रवाल मंडल के अध्यक्ष अनुपम पांडे भी मौजूद रहे।

घाट पर लोग लिखने लगे नाम

छठ पूजा को लेकर घाटों पर होने वाली भीड़ के चलते लोगों ने एक हफ्ता पहले से ही घाट पर अपना स्थान चुनना शुरू कर दिया है। इसके लिए लोगों ने घाटों की जमीन पर अपना नाम लिख दिया है।

भाजपा कार्यकर्ता शिविर लगाकर करेंगे सेवा

मनोज तिवारी ने कहा कि छठ घाटों पर भाजपा कार्यकर्ताओं का श्रमदान और सहयोग छठ पूजा तक जारी रहेगा। कार्यकर्ता बिना सरकार की सहायता लिए शिविर लगाकर छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए हमें सबसे पहले नदियों को स्वच्छ करना होगा। इसके लिए हम सभी को छठ पर्व पर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपनी दिनचर्या में स्वच्छता के संकल्प को शामिल करेंगे। 

यह भी पढ़ें: छठ पर्व को लेकर गरमा रही है दिल्ली की सियासत, आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

यह भी पढ़ें: 'छठ पर सियासत न करें केजरीवाल, पूर्वांचल के लोगों की भावनाएं समझे सरकार'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.